शेयर बाजार में आज यानी 28 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 72,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की गिरावट है, ये 22,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में गिरावट के 2 मुख्य कारण

  1. एनर्जी और IT शेयरों में बिकवाली: एनर्जी, IT और FMCG सेक्टर के शेयरों में बड़ी बिकवाली देखी जा रही है, जिसका सीधा असर सेंसेक्स और निफ्टी पर पड़ा है।

  2. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें: दुनिया भर में तनाव के कारण कच्चा तेल $115 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। भारत में तेल महंगा होने से महंगाई और कंपनियों का खर्च बढ़ने का डर रहता है, जिससे निवेशक घबराए हुए हैं।

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर्स की 21% ऊपर लिस्टिंग

जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर ₹1,358 पर लिस्ट हुआ है, जो इसके ₹1,119 के इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा है। रिलायंस के बाद यह मार्केट कैप के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। इसका मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है। रिलायंस का मार्केट कैप 15.99 लाख करोड़ रुपए है। वहीं एयरटेल का मार्केट कैप 12.10 लाख करोड़ रुपए हैं।