कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास की तरफ से गुरुवार को एक बयान जारी कर केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोला गया है. उन्होंने कहा कि मेरी नागरिकता को लेकर दी जा रही ये धमकी जितनी हास्यास्पद है, उतना ही यह समझना भी जरूरी है कि यह किस बात का प्रतीक है. सीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'ये मोदी-शाह के तरकश का एक नया हथियार है. किसी नागरिक से उसका अस्तित्व ही छीन लेने की धमकी देना.'

उन्होंने बयान में आगे लिखा कि अब यह मामला केवल असहमति की आवाज को दबाने तक सीमित नहीं रह गया है. इस गणतंत्र के एक नागरिक के रूप में किसी व्यक्ति के वजूद पर ही सवालिया निशान लगाया जा रहा है.

सौरव दास ने कहा, 'क्या यही वह नया निचला स्तर है, जिस पर मोदी-शाह के नेतृत्व में बीजेपी की राजनीति गिर गई है? मैं ऐसी ओछी राजनीति से डरने वाला नहीं हूं. मैं युवाओं की बेरोजगारी के संकट, शिक्षा सुधारों, पेपर लीक, पर्यावरण के नुकसान और चुनावी निष्पक्षता (इलेक्टोरल इंटीग्रिटी) जैसे मुद्दों पर लगातार सवाल उठाता रहूंगा.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास की तरफ से गुरुवार को एक बयान जारी कर केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोला गया है. उन्होंने कहा कि मेरी नागरिकता को लेकर दी जा रही ये धमकी जितनी हास्यास्पद है, उतना ही यह समझना भी जरूरी है कि यह किस बात का प्रतीक है. सीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'ये मोदी-शाह के तरकश का एक नया हथियार है. किसी नागरिक से उसका अस्तित्व ही छीन लेने की धमकी देना.'

उन्होंने बयान में आगे लिखा कि अब यह मामला केवल असहमति की आवाज को दबाने तक सीमित नहीं रह गया है. इस गणतंत्र के एक नागरिक के रूप में किसी व्यक्ति के वजूद पर ही सवालिया निशान लगाया जा रहा है.

सौरव दास ने कहा, 'क्या यही वह नया निचला स्तर है, जिस पर मोदी-शाह के नेतृत्व में बीजेपी की राजनीति गिर गई है? मैं ऐसी ओछी राजनीति से डरने वाला नहीं हूं. मैं युवाओं की बेरोजगारी के संकट, शिक्षा सुधारों, पेपर लीक, पर्यावरण के नुकसान और चुनावी निष्पक्षता (इलेक्टोरल इंटीग्रिटी) जैसे मुद्दों पर लगातार सवाल उठाता रहूंगा.'

सौरव दास का केन्द्र पर हमला

कॉकरोच पार्टी के सह-संस्थापक ने आगे लिखा कि मेरी पीढ़ी के लिए मेरे निजी जीवन का कोई खास महत्व नहीं है. हमारे लिए जो मायने रखता है, वह है हमारी शिक्षा, हमारी आजीविका, हमारी आजादी और हमारा साझा भविष्य. मेरे निजी जीवन को लेकर खड़ा किया गया कोई भी बनावटी और सस्ता विवाद इस सच्चाई को नहीं बदल सकता.

दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने गुरुवार को को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि सौरव दास के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है और इसके चलते उन्हें हवाई अड्डे पर ब्रिटेन की यात्रा करने से रोक दिया गया. केंद्र सरकार की तरफ से ये दलील जस्टिस अमित महाजन की बेंच के समक्ष दी गई. उन्होंने सरकार के उस फैसले को चुनौती देने वाली सौरव दास की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिसके तहत उन्हें विदेश यात्रा करने से रोका गया था.