GNews7.com

44 डिलीवरी, 4 बेड ऑक्यूपेंसी... गोविंदपुरा अस्पताल के खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई, अधीक्षक की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

Updated on 28-07-2026 01:50 PM
भोपाल। भोपाल के सिविल अस्पताल गोविंदपुरा में अपेक्षा से कम डिलीवरी होने और अस्पताल अधीक्षक के जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में उठा अस्पताल के प्रदर्शन का मुद्दा

सोमवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी ने गोविंदपुरा अस्पताल में कम डिलीवरी और पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में कम बच्चों के भर्ती होने का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ और संसाधन उपलब्ध हैं, लेकिन अपेक्षित स्तर की सेवाएं नहीं दी जा रही हैं। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

डिलीवरी और NRC दोनों में प्रदर्शन कमजोर

बैठक में बताया गया कि गोविंदपुरा सीएससी में अब तक केवल 44 डिलीवरी हुई हैं, जबकि यहां करीब 100 डिलीवरी हो जानी चाहिए थीं। वहीं जिले के पांच पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) में सबसे खराब स्थिति भी गोविंदपुरा अस्पताल की रही। 10 बेड होने के बावजूद यहां बेड ऑक्यूपेंसी केवल 4 प्रतिशत दर्ज की गई। पूरे वर्ष में सिर्फ 10 गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती किया गया, जिनमें से केवल 50 प्रतिशत बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटे, जबकि बाकी 50 प्रतिशत बच्चों ने इलाज बीच में ही छोड़ दिया।

जेपी अस्पताल का प्रदर्शन बना उदाहरण

बैठक में बताया गया कि इसके विपरीत जेपी अस्पताल में एनआरसी की बेड ऑक्यूपेंसी 124 प्रतिशत और रिकवरी दर 96.2 प्रतिशत रही। इसी अंतर को देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति ने गोविंदपुरा अस्पताल के प्रदर्शन पर सवाल उठाए और अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

डेंगू-मलेरिया और टीबी पर भी दिए निर्देश

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं जिले की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और कमजोर प्रदर्शन पर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही डेंगू और मलेरिया के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लार्वा सर्वे एवं जागरूकता अभियान चलाने, टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट में सामाजिक सहयोग बढ़ाने तथा निर्माण स्थलों पर कार्यरत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को संयुक्त रूप से काम करने के निर्देश भी दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 July 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट ने महिला एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए 18.74 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए। यह आयोजन अक्टूबर में…
 29 July 2026
भोपाल, प्रदेश के ऊर्जा विभाग में अभियंताओं की पदोन्नति में गड़बड़ी को लेकर की गई शिकायत के बाद राज्य सरकार ने तय किया है कि सभी इंजीनियरों के प्रमोशन किए जा…
 29 July 2026
दिल्ली/भोपाल, मध्य प्रदेश में बिजली विभाग की लापरवाही और जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बिजली के खंभे गिरने, जर्जर तारों के टूटने और करंट लगने…
 29 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में करीब दस साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया अब विवादों में घिरती जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के नियमों की अनदेखी और उनकी मनमानी व्याख्या…
 29 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया…
 29 July 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में बाघ संरक्षण का अग्रणी राज्य है। वर्ष 2022…
 29 July 2026
भोपाल। यदि आप मध्य प्रदेश में शिक्षक हैं और रोज ऐप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाते, तो राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की उम्मीद छोड़ दीजिए। स्कूल शिक्षा विभाग…
 29 July 2026
भोपाल। राष्ट्रहित ही सर्वोपरि रहेगा, चाहे दलगत राजनीति और विचारधारा की सीमाओं से परे ही जाना पड़े, सियासत में ऐसे चेहरों की कमी होती जा रही है, लेकिन मध्य प्रदेश…
 29 July 2026
भोपाल। आम्रपाली एन्क्लेव में पार्क के विकास और शिव मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू अंजली सिंह…
Advt.