GNews7.com

अब पूर्व मुख्य सचिव की बहू ने दी सफाई, वीडियो जारी कर अंजली सिंह बोलीं- मैं 30 साल से हिंदू

Updated on 29-07-2026 12:28 PM

भोपाल। आम्रपाली एन्क्लेव में पार्क के विकास और शिव मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू अंजली सिंह (उज्मा राजा) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ भ्रामक बयानबाजी की जा रही है।

जबकि यह पूरी तरह से एक निजी और Colony से जुड़ा छोटा-सा मामला था। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं 30 साल पहले स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपना चुकी हूं, तब से पूरी निष्ठा और गर्व के साथ इस धर्म का पालन कर रही हूं। मैं इस समाज का एक अटूट हिस्सा हूं।

बता दें कि बीते दिनों विवाद के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें आरोप है कि सोसाइटी अध्यक्ष मोहक शर्मा ने जब अंजली सिंह को समझाने का प्रयास किया।

तो उन्होंने उनसे अभद्रता की और नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर टिप्पणियां की। इस मामले की चूनाभट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 July 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट ने महिला एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए 18.74 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए। यह आयोजन अक्टूबर में…
 29 July 2026
भोपाल, प्रदेश के ऊर्जा विभाग में अभियंताओं की पदोन्नति में गड़बड़ी को लेकर की गई शिकायत के बाद राज्य सरकार ने तय किया है कि सभी इंजीनियरों के प्रमोशन किए जा…
 29 July 2026
दिल्ली/भोपाल, मध्य प्रदेश में बिजली विभाग की लापरवाही और जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बिजली के खंभे गिरने, जर्जर तारों के टूटने और करंट लगने…
 29 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में करीब दस साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया अब विवादों में घिरती जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के नियमों की अनदेखी और उनकी मनमानी व्याख्या…
 29 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया…
 29 July 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में बाघ संरक्षण का अग्रणी राज्य है। वर्ष 2022…
 29 July 2026
भोपाल। यदि आप मध्य प्रदेश में शिक्षक हैं और रोज ऐप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाते, तो राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की उम्मीद छोड़ दीजिए। स्कूल शिक्षा विभाग…
 29 July 2026
भोपाल। राष्ट्रहित ही सर्वोपरि रहेगा, चाहे दलगत राजनीति और विचारधारा की सीमाओं से परे ही जाना पड़े, सियासत में ऐसे चेहरों की कमी होती जा रही है, लेकिन मध्य प्रदेश…
 29 July 2026
भोपाल। आम्रपाली एन्क्लेव में पार्क के विकास और शिव मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू अंजली सिंह…
Advt.