GNews7.com

678 लोगों की हुई टीबी जांच, 7 मरीज मिले पॉजिटिव

Updated on 08-09-2026 01:12 PM
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक चला। इस दौरान 678 संभावित टीबी मरीजों की जांच की गई। इनमें 7 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में यह अभियान चलाया गया। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल और जिला कार्यक्रम समन्वयक कांतेश देवांगन ने अभियान की अगुवाई की। जिले के सभी विकासखंडों में अभियान की योजना बनाकर इसे लागू किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की जल्द पहचान कर समय पर जांच और इलाज उपलब्ध कराना था।

अभियान के दौरान टीबी के लक्षण वाले लोगों की जांच की गई। सामान्य टीबी जांच के तहत 126 लोगों की जांच हुई, जबकि सर्वे के माध्यम से 545 लोगों की जांच की गई। जांच में कुल 7 मरीज टीबी पॉजिटिव मिले। सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

पंचायत और वार्ड स्तर पर मरीजों की तलाश

स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है, जो टीबी के लक्षण होने के बावजूद जांच के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पाते। पंचायत और वार्ड स्तर पर सर्वे कर ऐसे संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। इसके बाद उन्हें जांच और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।

विश्रामपुरी को टीबी मुक्त पंचायत-वार्ड अभियान के लिए चुना

टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने विश्रामपुरी विकासखंड को टीबी मुक्त पंचायत-वार्ड अभियान के लिए चुना है। यहां मितानिनों और मितानिन प्रशिक्षकों को विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मितानिनों को मरीजों की पहचान की ट्रेनिंग

प्रशिक्षण में मितानिनों और प्रशिक्षकों को टीबी के संभावित मरीजों की पहचान करने, बीमारी के लक्षणों की जानकारी देने और संदिग्ध मरीजों को जांच व इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाने की जानकारी दी जा रही है। इससे गांव और वार्ड स्तर पर टीबी उन्मूलन अभियान को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.