GNews7.com

कलेक्टर कुंदन के निर्देश पर कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों में अधिकारियों का तीन दिवसीय भ्रमण

Updated on 08-09-2026 01:09 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। 

इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीयों सहित सम्बंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं फील्ड स्तर के कर्मचारी गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का आंकलन किया।

कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वे गांवों में पहुंचकर अपने-अपने विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही आकलन करें तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसके माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की योजना तैयार कर समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण किया जा सकेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं मैदानी अमले ने ग्रामों का भ्रमण कर सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, आंगनबाड़ी, राशन, कृषि एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के अनेक ग्राम लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहने के कारण विकास की गति से अपेक्षाकृत पीछे रह गए थे। जिला प्रशासन द्वारा अब इन क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं का चिन्हांकन कर उनके निराकरण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार तैयार किए जा रहे प्रस्तावों के माध्यम से संबंधित ग्रामों की लंबित एवं महत्वपूर्ण मांगों का चरणबद्ध तरीके से निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य विकास से वंचित रहे इन क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाते हुए विकास की मुख्यधारा से जोड़ना तथा क्षेत्रवासियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का बेहतर लाभ सुनिश्चित करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.