GNews7.com

MANIT भोपाल की बड़ी उपलब्धि: Google मैप की बड़ी त्रुटि होगी खत्म, नई स्वदेशी तकनीक बताएगी 5 से 7 इंच तक सटीक स्थान

Updated on 18-05-2026 04:55 PM

भोपाल। अब मोबाइल या जीपीएस में गलत लोकेशन मिलने की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में ऐसी नई स्वदेशी तकनीक विकसित की जा रही है, जो किसी भी स्थान की जानकारी सिर्फ 5 से 7 इंच की सटीकता के साथ दे सकेगी।

अभी सामान्य गूगल मैप और जीपीएस सिस्टम में कई बार लोकेशन 50 से 100 मीटर तक गलत दिखाई देती है, लेकिन मैनिट की यह नई तकनीक वास्तविक स्थान के बेहद करीब जानकारी देगी।

एक महीने में तैयार होगा सिस्टम

लगभग 36 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुपति नवाविष्कार आइ-हब फाउंडेशन का वित्तीय सहयोग प्राप्त है।

‘डिजिटल भारत को सक्षम बनाने के लिए विश्वसनीय, मजबूत और किफायती इंच-स्तरीय सटीक स्थान निर्धारण समाधान का विकास व परिनियोजन’ शीर्षक से संचालित इस परियोजना पर मैनिट के शोधकर्ता डॉ. गौरव उपाध्याय, डॉ. शाश्वत पाठक, डॉ. आरएन. यादव और डॉ. राहुल राज कार्य कर रहे हैं।शोधकर्ताओं के अनुसार यह सिस्टम अगले एक महीने में पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिसके बाद इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया जाएगा।

कैसे काम करेगी यह तकनीक?

इस तकनीक में सैटेलाइट आधारित नेविगेशन सिस्टम, आरटीके तकनीक, एडवांस एंटेना और रियल टाइम डेटा एनालिसिस का उपयोग किया जा रहा है।

सामान्य जीपीएस जहां कुछ मीटर तक गलती कर सकता है, वहीं यह तकनीक इंच स्तर तक सटीक लोकेशन देने में सक्षम होगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण और आयोगों में नियुक्त नेताओं को मंत्री का दर्जा प्राप्त अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मई को…
 18 May 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में कार्यभारित और आकस्मिक निधि वाले 1.20 लाख कर्मचारियों के रिक्त पदों को डाइंग कैडर घोषित करने के एक सप्ताह बाद राज्य सरकार ने प्रदेशभर में कार्यरत करीब पांच…
 18 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने के बाद अब मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा शुरू हो गई है। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल स्थित…
 18 May 2026
भोपाल। भारतीय रेलवे मजदूर संघ (बीआरएमएस) ने रेलवे में लगभग 30 हजार पदों को सरेंडर किए जाने के निर्णय के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। संगठन ने…
 18 May 2026
भोपाल। भोपाल के जेपी अस्पताल में अब ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह आधुनिक होने जा रही है। अस्पताल में नई सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन पाइपलाइन प्रणाली स्थापित की जाएगी, जिससे मरीजों को…
 18 May 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब इस मामले में ट्विशा के आखिरी इंस्टाग्राम चैट्स सामने आए हैं, जिन्हें…
 18 May 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल को झुग्गी-मुक्त बनाने के दावे लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि नगर निगम आज भी 13 साल पुराने आंकड़ों के आधार पर…
 18 May 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद अब भोपाल नगर निगम “स्वच्छ सुपर लीग” में जगह बनाने की तैयारी में जुट गया हैइसके लिए नगर…
 18 May 2026
भोपाल। अब मोबाइल या जीपीएस में गलत लोकेशन मिलने की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में ऐसी नई स्वदेशी…
Advt.