GNews7.com

भारत के बजाय चीन जा रहा अमेरिका का बादाम! दिवाली से पहले रेकॉर्ड हाई पर पहुंची ड्राई फूट्स की कीमत

Updated on 06-10-2026 12:46 PM
नई दिल्ली: इस दिवाली गिफ्ट देना महंगा पड़ सकता है क्योंकि ड्राई फ्रूट्स की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। सितंबर 2025 से जीएसटी में कटौती के बावजूद पिछले साल के मुकाबले इनके दाम 70% तक बढ़ गए हैं। सितंबर 2025 में नट्स पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया था। व्यापारियों और इंपोर्टर्स का कहना है कि त्योहारों के दौरान ज्यादा मांग की वजह से कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।

ईटी की एक रिपोर्ट क मुताबिक पिछली दिवाली के मुकाबले पिस्ता की कीमतों में 60-70% और बादाम की कीमतों में 25% की बढ़ोतरी हुई है। इसके कई कारण हैं। ईरान और अफगानिस्तान जैसे देशों से सप्लाई में गिरावट आई है। साथ ही दुनिया भर में बादाम का कम उत्पादन हुआ है। साथ ही ट्रांसपोर्ट का ज्यादा खर्च बढ़ा है और रुपये के कमजोर होने से इंपोर्ट चार्ज बढ़ गया है।

कितनी बढ़ी कीमत?

नट्स एंड ड्राई फ्रूट्स काउंसिल (इंडिया) के प्रेसिडेंट गुंजन जैन ने कहा, "बादाम, पिस्ता, किशमिश, अखरोट वगैरह समेत लगभग सभी नट्स और ड्राई फ्रूट्स की कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं।" ट्रेड डेटा के मुताबिक पिछली दिवाली के मुकाबले काजू की कीमतों में 5-8%, किशमिश में 2-5%, खजूर में 5-10% और अंजीर में 5-15% की बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले पेशावरी पिस्ता की कीमत रिकॉर्ड ₹4,000 प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो पिछले छह महीनों में लगभग 40% बढ़ी है। इंपोर्टर्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से ईरान और अफगानिस्तान से नट्स और ड्राई फ्रूट्स मंगाने में सप्लाई की दिक्कतें आ रही हैं। छिलके वाले पिस्ता की थोक कीमत पिछले साल के मुकाबले लगभग 74% बढ़कर ₹1,650 प्रति किलो हो गई है।
बादाम, पिस्ता, किशमिश, अखरोट वगैरह समेत लगभग सभी नट्स और ड्राई फ्रूट्स की कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। भारत के लिए खजूर का मुख्य स्रोत मिडिल ईस्ट है और वहां से फ्रेट का खर्च बढ़ने के कारण खजूर की कीमतें बढ़ गई हैं।
गुंजन जैन, प्रेसिडेंट, नट्स एंड ड्राई फ्रूट्स काउंसिल (इंडिया)

चीन को प्राथमिकता

पिछले दो महीनों में कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जैन ने कहा, "भारत के लिए खजूर का मुख्य स्रोत मिडिल ईस्ट है और वहां से फ्रेट का खर्च बढ़ने के कारण खजूर की कीमतें बढ़ गई हैं।" ड्राई फ्रूट कंपनी Class Alzone के मैनेजिंग डायरेक्टर रवींद्र मेहता ने कहा, "कई वजहों से नट्स और ड्राई फ्रूट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं। हालांकि, बदलती जियो-पॉलिटिकल स्थिति के कारण पिछले कुछ महीनों में कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है।"
कैलिफोर्निया के बादाम इम्पोर्ट करने वालों ने बताया कि अमेरिका से शिपमेंट में देरी हो रही है क्योंकि शिपिंग कंपनियां चीन को प्राथमिकता दे रही हैं, जो भारत की तुलना में ज्यादा फ्रेट रेट दे रहा है। मेहता ने कहा, "खाद का कम इस्तेमाल होने के कारण कैलिफोर्निया में नई फसल के पहले के अनुमान से काफी कम होने की उम्मीद है।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
GST काउंसिल की 57वीं बैठक अब 7 अक्टूबर के बजाय 8 अक्टूबर को होगी। काउंसिल सचिवालय के मुताबिक, कुछ जरूरी वजहों से इस बैठक की तारीख को आगे बढ़ाया गया…
 06 October 2026
अगर आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है, शादी के बाद सरनेम बदलना है या फिर पूरा नाम ही चेंज करना है, तो अब नियम बदल चुके हैं।…
 06 October 2026
शेयर बाजार में आज यानी 6 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 72,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100…
 06 October 2026
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप को भूटान में एक और प्रोजेक्ट मिला है। अडानी पावर ने भूटान में 770 मेगावाट के Chamkharchhu-I हाइड्रोलिक प्रोजेक्ट के लिए वहां की सरकारी कंपनी Druk…
 06 October 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के लगातार दूसरे दिन भी तेजी दिखा रहा है। बीते कारोबारी सत्र में निवेशकों की संपत्ति 1.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ी थी। आज इसमें…
 06 October 2026
नई दिल्ली: इस दिवाली गिफ्ट देना महंगा पड़ सकता है क्योंकि ड्राई फ्रूट्स की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। सितंबर 2025 से जीएसटी में कटौती के बावजूद पिछले साल के…
 05 October 2026
नई दिल्ली: आठ हफ्तों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में बढ़त की रफ्तार दिखी है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक उछलकर 72,340.95 पर खुला।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: 12वीं के बाद हाई एजुकेशन यानी कि उच्च शिक्षा के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है। यह जरूरत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप…
 05 October 2026
नई दिल्‍ली: 'श्री दिनेश मिल्स लिमिटेड' कपड़े बनाने वाले पुराने ब्रांड्स में से एक है। यह कंपनी 1935 में बड़ौदा (अब वडोदरा) में शुरू हुई थी। इसने अच्छे किस्म के…
Advt.