GNews7.com

उधर ईरान पर हमला, इधर सीएनजी पर 2 रुपये बढ़ गए, जानें दिल्ली-एनसीआर में नई कीमत

Updated on 26-05-2026 01:12 PM
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी महंगी हो गई है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले शनिवार को ही सीएनजी के दाम में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। अब नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। सीएनजी के दाम में यह वृद्धि अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले के बाद हुई है।

15 मई से लेकर अब तक सीएनजी के दाम चार बार बढ़ चुके हैं। 15 मई को सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो, 17 मई को 1 रुपये प्रति किलो और 23 मई को 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। अब 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। 15 मई से लेकर अब तक सीएनजी के दाम में कुल 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। कल यानी सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे। 15 मई से लेकर अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम में यह चौथी बढ़ोतरी थी।

आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

  • सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी से ऑटो-रिक्शा, टैक्सियों और सीएनजी से चलने वाले निजी वाहनों का दैनिक सफर महंगा हो जाएगा।
  • दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सार्वजनिक परिवहन के बेड़े (बसों और कैब) का एक बड़ा हिस्सा सीएनजी पर निर्भर है, इसलिए इस फैसले का सीधा असर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
  • सीएनजी, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से परिवहन और लॉजिस्टिक्स (माल ढुलाई) की लागत बढ़ना तय है।
  • जानकारों का मानना है कि इसका सीधा असर आम आदमी की रसोई पर भी पड़ सकता है, क्योंकि सड़क मार्ग से आने-जाने वाले सामानों की ढुलाई महंगी होने से बाजार में महंगाई बढ़ सकती है।

कीमतें बढ़ने का कारण

भारत में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) और गैस की दरों, विनिमय दर और स्थानीय टैक्स के आधार पर तय होती हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।

ईरान पर हमला

अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमले किए हैं। होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित ईरानी द्वीपों पर अटैक हुआ है। अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी ईरान पर ये नए हमले किए हैं, जिनमें ईरानी मिसाइल साइट और खदानें बिछाने की कोशिश कर रही नावों को निशाना बनाया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए। इन हमलों का मकसद ईरानी सेनाओं से पैदा होने वाले खतरों से हमारे सैनिकों की रक्षा करना था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 May 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर में बदलाव को अधिसूचित किया है। इससे पीएनजी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने सोमवार (25 मई, 2026) को…
 26 May 2026
नई दिल्‍ली: रूस ने एप्‍लीकेंट्स की एक खास कैटेगरी के लिए अपने बिजनेस वीजा प्रोग्राम तक पहुंच बढ़ा दी है। भारत में रूसी दूतावास ने इस बारे में घोषणा की…
 26 May 2026
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी महंगी हो गई है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले शनिवार…
 26 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय बीमा नियामक IRDAI ने नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों से कहा है कि वे बीमा क्लेम की एक सटीक परिभाषा तय करें। साथ ही क्लेम सेटलमेंट रेशियो को मापने…
 26 May 2026
नई दिल्ली: ताइवान के शेयर बाजार ने कुल वैल्यूएशन (मार्केट कैप) के मामले में भारत को पीछे छोड़ दिया है। ताइवान की इस रफ्तार के पीछे दुनिया की सबसे बड़ी…
 26 May 2026
नई दिल्ली: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सोमवार को अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) से जुड़ी कंपनियों के तत्कालीन निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत (क्रिमिनल…
 23 May 2026
रुपये के अवमूल्यन और बाजार की उठापटक के बीच अक्सर सुनने में आता है कि आयात कम करो, पेट्रोल बचाओ, सोना कम खरीदो, विदेश में घूमने की बजाय देश में…
 23 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में रुपये की विनिमय दर (एक्सचेंज रेट) में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए डॉलर की बिक्री…
 23 May 2026
नई दिल्ली: अगर आपकी नेशनल पेंशन सिस्टम ( NPS ) से जुड़ी कोई शिकायत है, तो अब उसके जल्दी सुलझने की उम्मीद बढ़ गई है। पेंशन रेगुलेटर PFRDA की ओर…
Advt.