GNews7.com

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय रहें सावधान! नुकसान होने से बचाएंगी ये जरूरी बातें

Updated on 25-08-2026 04:34 PM
नई दिल्ली: देश में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल आय दिन बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय बैंक यानी कि आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक्टिव क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या 120 मिलियन से अधिक है। वहीं, इनका मासिक कार्ड खर्च बढ़कर 2.02 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

क्रेडिट कार्ड एक ऐसा वित्तीय कार्ड है कि जिसका सावधानी से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है! आइए कुछ खास बातों को जानते हैं, जिनका ध्यान क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के दौरान रखना चाहिए। इन जरूरी बातों को ध्यान में रखकर आप बेवजह की आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।

समय पर बिल का भुगतान

लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल शॉपिंग करने से लेकर फिल्म टिकट खरीदने तक, फ्लाइट बुकिंग से लेकर किसी सामान की खरीदारी को लेकर ईएमआई तक के लिए करते हैं। इनके अलावा अन्य जरूरी कामों के लिए भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आप अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके बिल भुगतान को समय से कर देना चाहिए।

अगर क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट तय समय में नहीं होता है तो बकाया राशि पर कंपनियां ब्याज लगाती हैं। जिससे आपको आर्थिक स्तर पर नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर बकाया बिल ऐसे ही कुछ महीनों तक रहा तो आपको और भी भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के बाद इसके बकाया बिल को समय पर भर दें।
समय पर भुगतान से आप लेट पेमेंट फीस और क्रेडिट कार्ड के स्कोर को खराब होने से बचा सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की जांच

आप अगर किसी भी बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आपके यूज करने पर आपको इसका मैसेज आता है। वहीं, हर महीने में इसको लेकर बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर स्टेटमेंट भी आता है। इस मासिक स्टेटमेंट को आप एक या दो बार जरूर चेक कर लें। इसमें पता चल जाता है कि आपका कुल बैलेंस कितना है, कहां पर कितना खर्चा हुआ है और कितना बकाया चुकाना है। इसमें संबंधित बैंक के द्वारा अगर कोई फीस लगाई गई होती है तो उसकी भी जानकारी मिल जाती है।
ऐसे में अगर वह शुल्क गलत है तो आप संबंधित बैंक से शिकायत कर सकते हैं, लेकिन आप यह तब ही कर पाएंगे, जब आप स्टेटमेंट को देखेंगे। इसलिए यह जरूरी है कि बिल को समय पर भरने के लिए और खुद को नुकसान से बचाने के लिए स्टेटमेंट को जरूर देखें।

एटीएम से कैश

वैसे क्रेडिट कार्ड में यह सुविधा भी होती है कि आप एटीएम से इसके जरिए कैश की निकासी कर सकते हैं, लेकिन जानकार यहां इस काम को करने से बचने की सलाह देते हैं। कारण साफ है क्योंकि एटीएम मशीन से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर कैश निकालने पर भारी-भरकम चार्ज लगता है। ये चार्ज 2 से 3 फीसदी तक होते हैं।

क्रेडिट कार्ड के हिडन चार्जेज

क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करते समय इसके हिडन चार्जेज को पहले से ही जान लें। कई बार रिवॉर्ड प्वाइंट और कैशबैक समेत अन्य लुभावनी बातों को लेकर लोग इसमें छिपे चार्जेज का ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसकी वजह से बाद में उन्हें नुकसान होता है। आपको क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से पहले ज्वाइनिंग चार्जेज, वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज, क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर ब्याज फीस और प्रोसेसिंग फीस समेत अन्य हिडन चार्जेज के बारे में पता कर लेना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट का दौर रहा। वहीं फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर…
 25 August 2026
नई दिल्ली: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के 10 साल पूरे हो गए हैं। इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी और आज यह दुनिया का सबसे बड़ा रियल टाइम पेमेंट सिस्टम…
 25 August 2026
नई दिल्ली: देश में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल आय दिन बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय बैंक यानी कि आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक्टिव…
 25 August 2026
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन से पहले महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर है। चीनी की एक्स-मिल कीमत में 18 फीसदी गिरावट आई है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने दावा किया…
 25 August 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में रौनक लौट चुकी है। आज मंगलवार को सेंसेक्स खुलते ही 200 अंक गिर गया था, जबकि निफ्टी 24150 के नीचे कारोबार करते हुए खुला था,…
 25 August 2026
नई दिल्‍ली: रूस ने भारत को बड़ा भरोसा दिया है। उसने कहा है कि वह भारत को ऊर्जा और उर्वरकों की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा। इसमें वह…
 24 August 2026
नई दिल्ली: देश में रक्षाबंधन के साथ कई खास पर्व और त्योहारों की शुरुआत होने जा रही है, जिनमें नवरात्रि, धनतेरस, दीपावली और अन्य शामिल हैं। इनके अलावा आने वाले…
 24 August 2026
नई दिल्ली: रेल के इंजन या Locomotive को तो आपने जरूर देखा होगा। इसमें ड्राइवर (Loco Pilot) के बैठने के लिए तो बेहतर इंतजामात हैं। केबिन को एयर कंडीशन की…
 24 August 2026
नई दिल्ली: आज के समय में भागदौड़ भरी इस जिंदगी में खान-पान को लेकर काफी सतर्कता जरूरी हो जाती है। आजकल तो युवाओं जिनकी उम्र खासकर के 18 से 30…
Advt.