GNews7.com

1 अक्टूबर से FD के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, आप पर क्या पड़ेगा असर?

Updated on 24-09-2026 12:24 PM
नई दिल्ली: देश में सबसे सुरक्षित निवेशों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अहम माना जाता है। इसमें समय के साथ जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज भी पहले से तय होता है। इस बीच बैंक एफडी में निवेश करने वालों और खासकर के संबंधित बैंक के लिए एक बड़ी खबर है।

केंद्रीय बैंक यानी कि आरबीआई ने बीते दिनों बैंक एफडी को लेकर उसके नियमों में संशोधन किया था, जिसे एक अक्टूबर 2026 से लागू किया जाएगा। बैंक एफडी की ब्याज दरों में पारदर्शिता लाने और ग्राहकों के लिए और भी सहूलियत बनाने के लिए 1 अक्टूबर से एफडी के नियमों में बड़ा बदलाव होगा। आइए जानते हैं यह पूरा बदलाव क्या है और इससे क्या असर पड़ेगा।

बैंक एफडी के लिए आरबीआई का नया नियम क्या है?

  • बीते दिनों केंद्रीय बैंक यानी कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक एफडी से जुड़े नियमों में बदलाव को लेकर दिशानिर्देश जारी किया था, जिसे एक 1 अक्टूबर 2026 से लागू कर दिया जाएगा।
  • इस नियम के तहत बैंक की अलग-अलग ब्रांच में एक ही अवधि (समय) के लिए बनी एफडी योजना और उसपर मिलने वाली सालाना ब्याज दर एक सामान होगी। यह शहर या जगह के आधार पर अलग-अलग नहीं होगी। मतलब कि देश के सभी ब्रांचों में संबंधित बैंक की एफडी दर सामान होगी।
  • इस नियम के तहत यह भी साफ किया गया है कि बैंकों को एफडी पर दी जाने वाली ब्याज दर को ग्राहकों को मौखिक रूप से नहीं बल्कि अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से ही बताना होगा। मतलब कि किसी भी बैंक को अपनी एफडी योजना के रेट कार्ड को लोगों के लिए पहले से ही अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक करना होगा।
  • बल्क डिपॉजिट के लिए भी नए नियम लागू होंगे। बल्क डिपॉजिट यानी कि 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की राशि की एफडी के लिए बैंकों को हर रोज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नई दरें अपडेट करनी होगी। इसकी टाइमिंग हर रोज सुबह 10 बजे रहेगी। ग्रेस टाइम के साथ इसे हर हाल में सुबह 10:10 बजे तक अपडेट कर देना ही होगा।

1 अक्टूबर से मौजूदा एफडी पर क्या असर पड़ेगा?

मिली जानकारी के अनुसार, एफडी को लेकर यह जो भी नया नियम एक अक्टूबर से लागू होने जा रहा है, इससे मौजूदा एफडी पर कोई बड़ा असर या असर नहीं पड़ेगा। आपकी जो भी एफडी पहले से चल रही है, वह उसी तय ब्याज दर, समय या तय नियमों के साथ जारी रहेगी।
इस नए नियम से एफडी को लेकर ग्राहकों और बैंकों के बीच पारदर्शिता पहले से अधिक हो जाएगी। लोगों को एफडी की ब्याज दर जानने के लिए बैंक नहीं जाना होगा, खासकर के बल्क डिपॉजिट की रोजाना तय हो रही ब्याज दर के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि, ग्राहकों को संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 10 बजते ही नई रेट की जानकारी मिल जाएगी।

बैंक एफडी की ब्याज दरें कैसे तय करता है?

बैंक एफडी की ब्याज दरें जमा राशि के आधार पर तय करता है। वह आमतौर पर जमा राशि के आधार पर अलग-अलग एफडी पर ब्याज रेट देता है। बैंक खुदरा जमा (जो 3 करोड़ रुपये से कम होती हैं) पर एक ही ब्याज दर लागू किए हुए होता है, जबकि बल्क डिपॉजिट यानी कि 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की राशि पर ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं।
मालूम हो कि 22 अक्टूबर 1997 से, आरबीआई ने बैंकों को अलग-अलग अवधि वाली घरेलू मियादी जमाओं (टर्म डिपॉजिट) पर अपनी ब्याज दरें तय करने की आजादी दे दी थी।

  1. एफडी का पूरा नाम क्या है?
    एफडी का पूरा नाम फिक्स्ड डिपॉजिट है, जिसे हिंदी में सावधि जमा कहते हैं।
  2. एफडी की विशेषता क्या है?
    एफडी की विशेषता में सुरक्षित रिटर्न, तय ब्याज दर और तय समय समेत अन्य शामिल हैं।
  3. FD में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
    FD में अधिकतम पैसे जमा करने की कोई सीमा नहीं है। हालांकि, न्यूनतम आप 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।
  4. सीनियर सिटीजन को FD पर कितना ब्याज मिलता है?
    सीनियर सिटीजन को FD पर 8.50% तक का ब्याज मिलता है।
  5. पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन में कितना ब्याज मिलता है?
    पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन स्कीम में 8.2 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
शेयर बाजार में आज यानी 24 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिरकर 74,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक से…
 24 September 2026
अब आप घर बैठे ही IMAX थिएटर का मजा ले सकेंगे। बोलने भर से शॉपिंग हो जाएगी और टिकट और अपॉइंटमेंट बुकिंग जैसे काम भी कर पाएंगे। मार्क जुकरबर्ग की…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब भी आप किसी कॉस्मेटिक्स या स्किनकेयर प्रोडक्ट की दुकान में जाते हैं, वहां आपको रंगीन लेबल लगे अलग-अलग कंपनियों के बहुत सारे प्रोडक्ट नजर आते हैं। लेकिन…
 24 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप में मचे घमासान के बीच होल्डिंग कंपनी टाटा संस अपने बिजनेस प्लान को आगे बढ़ाने और पेंडिंग कॉर्पोरेट मामलों पर चर्चा करने के लिए अगले महीने…
 24 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों की आज बाजार में फीकी शुरुआत हुई। शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच BSE पर कंपनी का शेयर एक फीसदी से…
 24 September 2026
नई दिल्ली: देश में सबसे सुरक्षित निवेशों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अहम माना जाता है। इसमें समय के साथ जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज भी पहले से तय…
 23 September 2026
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान को 6.4% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। फिच के मुताबिक जून तिमाही…
 23 September 2026
आज यानी बुधवार, 23 सितंबर को सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी…
 23 September 2026
नई दिल्‍ली: पीयूष जैन और डॉ. प्रशांत अग्रवाल उदयपुर के रहने वाले हैं। जीजा-साले की इस जोड़ी ने कमाल कर दिया है। दोनों ने मार्च 2023 में स्किनकेयर ब्रांड स्किनइंस्‍पायर्ड…
Advt.