GNews7.com

घर में ही मिलेगा IMAX थिएटर का मजा:मेटा के VR ग्लास पेश; बिना कैमरे वाले स्मार्ट ग्लासेज भी लॉन्च, बोलने भर से टिकट बुकिंग होगी

Updated on 24-09-2026 12:32 PM

अब आप घर बैठे ही IMAX थिएटर का मजा ले सकेंगे। बोलने भर से शॉपिंग हो जाएगी और टिकट और अपॉइंटमेंट बुकिंग जैसे काम भी कर पाएंगे। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने 23 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में नए स्मार्ट चश्मे और वर्चुअल रियलिटी डिवाइस पेश किए हैं।

1. बिना कैमरा वाले रे बेन मेटा ऑडियो AI ग्लासेज

स्मार्ट ग्लासेज में कैमरे की वजह से अक्सर सीक्रेट रिकॉर्डिंग से जुड़ी चिंताएं जताई जाती रही हैं। इसी से निपटने के लिए मेटा ने बिना कैमरा वाले रे बेन मेटा ऑडियो AI ग्लासेज पेश किए हैं। इसमें केवल माइक्रोफोन और स्पीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर म्यूजिक सुन सकते हैं, कॉलिंग कर सकते हैं और मेटा AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला रे-बैन मेटा जेन 3

कंपनी ने फोटो-वीडियो के शौकीनों के लिए कैमरे वाले अपने रेगुलर स्मार्ट ग्लासेज का नया वर्जन 'रे बेन मेटा जेन 3' भी लॉन्च किया है। इसमें पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी, जो 9 घंटे तक चलती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है।

3. 100 ग्राम वजनी 'मेटा VR ग्लासेज'

मेटा ने अपने 'क्वैस्ट हेडसेट' की जगह सिर्फ 100 ग्राम वजनी 'मेटा VR ग्लासेज' पेश किए हैं। ये दिखने में चश्मे जैसा है और एपल के विजन प्रो को टक्कर देगा। वजन कम रखने के लिए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को 300 ग्राम के एक अलग छोटे डिवाइस में दिया गया है।

इसमें 5K स्क्रीन लगी है, जिस पर धुंधलेपन के बिना साफ टेक्स्ट पढ़ा जा सकता है। 3D में IMAX जैसा सिनेमा का मजा लिया जा सकता है। करीब 3 घंटे की बैटरी लाइफ वाले इस चश्मे को आप कंप्यूटर या मैक से जोड़कर एक साथ कई वर्चुअल विंडोज पर काम भी कर सकते हैं।

4. 'म्यूज AI असिस्टेंट' चलाने के लिए मेटा चार्म पेश

कैलिफोर्निया के मेंलो पार्क में आयोजित इस इवेंट में कंपनी ने एक छोटा सा गैजेट 'मेटा चार्म' भी पेश किया। इसका इस्तेमाल कंपनी के नए 'म्यूज AI असिस्टेंट' को चलाने के लिए किया जाएगा। यह AI डिवाइस साइज में एपल के एयरपॉड्स केस जितना छोटा है।

इसमें 2-इंच की टचस्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी दी गई है। डिवाइस दिसंबर तक बिक्री के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

इस डिवाइस के पेश करते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा, "हमने रियल-टाइम वॉयस और अवतार फीचर समेत पूरे 'म्यूज' एक्सपीरियंस को एक छोटे से गैजेट में पैक कर दिया है। यह आपके की-चेन में आसानी से आ जाता है और आपसे बात करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहता है।"

चश्मे से ही हो जाएगी शॉपिंग, अपॉइंटमेंट बुकिंग

मेटा ने अपने 'म्यूज AI' असिस्टेंट को कंपनी के सभी स्मार्ट ग्लासेज के साथ भी जोड़ दिया गया है। अब यूजर्स को खरीदारी करने या कोई सर्विस बुक करने के लिए फोन निकालने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे अपने चश्मे को बोलकर ऐसे काम करा सकेंगे।

  • अपॉइंटमेंट बुकिंग: डॉक्टर से मिलना हो, सैलून में सीट बुक करनी हो या किसी सर्विस के लिए समय तय करना हो, यह AI आपकी आवाज सुनकर खुद अपॉइंटमेंट फिक्स कर देगा।
  • रोजमर्रा के काम: अलार्म लगाने, रिमाइंडर सेट करने, मेसेज भेजने या कोई जानकारी ढूंढने जैसे दैनिक काम भी अब सिर्फ बोलने भर से हो जाएंगे।

सरल शब्दों में कहें तो, मेटा का म्यूज AI आपके चश्मे को एक 'पर्सनल असिस्टेंट' में बदल देता है, जिससे आप बिना हाथ चलाए सिर्फ अपनी आवाज से डिजिटल काम निपटा सकते हैं।

डिस्प्ले वाले ग्लासेज अब अमेरिका के बाहर भी मिलेंगे

मेटा ने कहा कि एक साल पहले पेश किए गए 'मेटा रे-बेन डिस्प्ले' ग्लासेज अब अमेरिका के बाहर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसके राइट लेंस में वर्चुअल डिस्प्ले मिलता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
शेयर बाजार में आज यानी 24 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिरकर 74,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक से…
 24 September 2026
अब आप घर बैठे ही IMAX थिएटर का मजा ले सकेंगे। बोलने भर से शॉपिंग हो जाएगी और टिकट और अपॉइंटमेंट बुकिंग जैसे काम भी कर पाएंगे। मार्क जुकरबर्ग की…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब भी आप किसी कॉस्मेटिक्स या स्किनकेयर प्रोडक्ट की दुकान में जाते हैं, वहां आपको रंगीन लेबल लगे अलग-अलग कंपनियों के बहुत सारे प्रोडक्ट नजर आते हैं। लेकिन…
 24 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप में मचे घमासान के बीच होल्डिंग कंपनी टाटा संस अपने बिजनेस प्लान को आगे बढ़ाने और पेंडिंग कॉर्पोरेट मामलों पर चर्चा करने के लिए अगले महीने…
 24 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों की आज बाजार में फीकी शुरुआत हुई। शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच BSE पर कंपनी का शेयर एक फीसदी से…
 24 September 2026
नई दिल्ली: देश में सबसे सुरक्षित निवेशों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अहम माना जाता है। इसमें समय के साथ जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज भी पहले से तय…
 23 September 2026
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान को 6.4% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। फिच के मुताबिक जून तिमाही…
 23 September 2026
आज यानी बुधवार, 23 सितंबर को सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी…
 23 September 2026
नई दिल्‍ली: पीयूष जैन और डॉ. प्रशांत अग्रवाल उदयपुर के रहने वाले हैं। जीजा-साले की इस जोड़ी ने कमाल कर दिया है। दोनों ने मार्च 2023 में स्किनकेयर ब्रांड स्किनइंस्‍पायर्ड…
Advt.