GNews7.com

INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक: चुनाव आयोग से जुड़े मामले पर साझा अभियान की तैयारी, इन दो विपक्षी दलों ने बनाई दूरी

Updated on 30-09-2026 11:58 AM
नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) के प्रमुख नेता आज दिल्ली में बड़ी बैठक कर रहे हैं। इसमें निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ संयुक्त अभियान को अंतिम रूप देने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। निर्वाचन आयोग से जुड़े विवाद के बीच विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं।

AAP-डीएमके ने मीटिंग से बनाई दूरी

हालांकि, आज की बैठक से इंडी ब्लॉक की कुछ पार्टियों ने दूरी बनाई है। इनमें आप और डीएमके शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के मकसद से संसद में प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस का मसौदा तैयार है और बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस तरह का तीसरा प्रयास है।

ममता की पार्टी समेत ये दल होंगे शामिल

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और के. सी. वेणुगोपाल के अलावा 'ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस' की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी (सपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रतिनिधि भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस ने बैठक को लेकर क्या कहा

विपक्ष के दो अन्य प्रमुख दल डीएमके और आम आदमी पार्टी बैठक में शामिल नहीं होंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन संबंधी व्यस्तताओं के कारण बैठक में उपस्थित नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी के प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को कहा था कि बैठक में विपक्षी दलों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए जाएंगे। उसके बाद भविष्य के आंदोलन के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाएगी।


डीएमके ने कहा- पार्टी वैचारिक रूप से विपक्षी दलों के साथ

डीएमके प्रवक्ता टी. के. एस. एलंगोवन ने मंगलवार को कहा था कि उनकी पार्टी वैचारिक रूप से विपक्षी दलों के साथ है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि डीएमके ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होगी, लेकिन संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव लाए जाने पर उसका समर्थन करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
आज का मौसम 1 अक्टूबर 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देश के ज्यादातर राज्यों में अब मानसून की बारिश बेहद कम हो गई है। इस बीच सुबह और शाम के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव (इजराइल) जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में दो पायलटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद यात्रियों में दहशत फैल…
 01 October 2026
नई दिल्ली: टिकट बुकिंग के दौरान तकनीकी दिक्कतों और पैसे कटने के बावजूद टिकट नहीं बनने की शिकायतों पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा।…
 01 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़छाड़ के मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर कड़ी नाराजगी जताई। जस्टिस संजय कुमार और संजीव सचदेवा…
 01 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई। मामला एक सड़क दुर्घटना का था, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: स्पेशल NIA कोर्ट ने कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक और 6 अन्य लोगों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है। उन पर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई INDIA ब्लॉक की बैठक में, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और TMC प्रमुख ममता…
 30 September 2026
नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) के प्रमुख नेता आज दिल्ली में बड़ी बैठक कर रहे हैं। इसमें निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ संयुक्त अभियान…
 30 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान की ओर से एयरस्पेस बंद होने की वजह से भारत ने अब उसी के दोस्त यानी चीन से बातचीत कर रास्ता निकालने की कोशिश तेज कर दी…
Advt.