GNews7.com

पैसे कटने पर भी टिकट बुक नहीं, IRCTC की बुकिंग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त

Updated on 01-10-2026 11:36 AM
नई दिल्ली: टिकट बुकिंग के दौरान तकनीकी दिक्कतों और पैसे कटने के बावजूद टिकट नहीं बनने की शिकायतों पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा। चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने IRCTC के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम से जुड़ी जनहित याचिका पर केंद्र का पक्ष जानना चाहा।

एडवोकेट उत्तम कुमार ने याचिका दाखिल कर कहा कि यात्रियों को टिकट बुक करते समय लॉगिन फेल होने, सेशन खत्म होने और ऑथेंटिकेशन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

त्योहार से पहले टिकट की टेंशन पर HC ने केंद्र से जवाब मांगा

कई मामलों में खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन टिकट जारी नहीं होता। ऐसे में रिफंड का इंतजार करने के दौरान यात्री दूसरी टिकट बुक नहीं कर पाता। याचिका में कोर्ट के सामने यह सवाल भी रखा गया कि क्या ऑनलाइन बुकिंग में वास्तविक यात्रियों को समान अवसर मिल रहा है। अनधिकृत सॉफ्टवेयर, बॉट, ऑटोमेटेड स्क्रिप्ट और बल्क-बुकिंग एजेंटों के कथित फायदे की जांच की मांग की गई।


7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बेंच ने याचिकाकर्ता के वकील को अगली सुनवाई से पहले IRCTC के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई अगले बुधवार यानी 7 अक्टूबर को होगी। वकील ने जब जवाब देने के लिए ज्यादा समय मांगा तो कोर्ट ने कहा कि त्योहारों का मौसम खत्म होने के बाद इस याचिका का क्या मकसद रह जाएगा? याचिका में बुकिंग सिस्टम के स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट की मांग की गई है।

सिस्टम की पारदर्शिता पर भी उठे सवाल

याचिका में केवल तकनीकी दिक्कतों ही नहीं, बल्कि बुकिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें सर्वर और बुकिंग लॉग, पेमेंट गेटवे, टिकट जनरेशन, रिफंड, RAC और वेटिंग लिस्ट आवंटन जैसे रिकॉर्ड की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। साथ ही बॉट, ऑटोमेटेड स्क्रिप्ट, बल्क बुकिंग टूल और अनधिकृत सॉफ्टवेयर के संभावित इस्तेमाल की भी जांच का अनुरोध किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
आज का मौसम 1 अक्टूबर 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देश के ज्यादातर राज्यों में अब मानसून की बारिश बेहद कम हो गई है। इस बीच सुबह और शाम के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव (इजराइल) जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में दो पायलटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद यात्रियों में दहशत फैल…
 01 October 2026
नई दिल्ली: टिकट बुकिंग के दौरान तकनीकी दिक्कतों और पैसे कटने के बावजूद टिकट नहीं बनने की शिकायतों पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा।…
 01 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़छाड़ के मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर कड़ी नाराजगी जताई। जस्टिस संजय कुमार और संजीव सचदेवा…
 01 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई। मामला एक सड़क दुर्घटना का था, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: स्पेशल NIA कोर्ट ने कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक और 6 अन्य लोगों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है। उन पर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई INDIA ब्लॉक की बैठक में, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और TMC प्रमुख ममता…
 30 September 2026
नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) के प्रमुख नेता आज दिल्ली में बड़ी बैठक कर रहे हैं। इसमें निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ संयुक्त अभियान…
 30 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान की ओर से एयरस्पेस बंद होने की वजह से भारत ने अब उसी के दोस्त यानी चीन से बातचीत कर रास्ता निकालने की कोशिश तेज कर दी…
Advt.