GNews7.com

मध्य प्रदेश में फिर घटेगा बस किराया! CM मोहन यादव के निर्देश

Updated on 07-10-2026 01:33 PM

भोपाल। प्रदेश में बस किराए में की गई वृद्धि कम की जा सकती है। दरअसल, विभिन्न जिलों के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जनता से फीडबैक मिला है कि राज्य सरकार द्वारा बस किराए में अधिक वृद्धि कर दी गई है। इससे कमजोर वर्ग असहज महसूस कर रहा है। कई जिलों से एक जैसा फीडबैक मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग से कहा है कि बस किराए में वृद्धि की एक बार फिर समीक्षा की जाए। इसमें निजी ऑपरेटरों का भी ध्यान रखा जाए। उन्हें किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो, इसका ध्यान रखते हुए किराया वृद्धि का युक्तियुक्तकरण किया जाए।

सरकार का प्रयास है कि आम जनता, विशेषकर कमजोर वर्ग पर आर्थिक बोझ न पड़े और निजी बस ऑपरेटरों के हित भी सुरक्षित रहें। हाल ही में हुई 60 प्रतिशत तक की किराया वृद्धि के बाद मुख्यमंत्री ने यह संवेदनशील फैसला लिया है।हाल ही में शुरू की गई मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के व्यापक विस्तार के साथ-साथ यदि निजी बसों के किराए का भी युक्तियुक्तकरण हो जाता है, तो प्रदेश की करीब 8.5 करोड़ जनता के लिए आवागमन बेहद सुगम और सस्ता हो जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरों और प्रवास पर हैं। इस दौरान वह विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ सीधे आम जनता और समाज के विभिन्न तबकों से संवाद कर रहे हैं।

पांच वर्ष बाद बढ़ाया गया यात्री बसों का किराया

प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में करीब पांच साल के लंबे अंतराल के बाद बस किराए में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई थी। निजी बस ऑपरेटरों की ओर से डीजल, स्पेयर पार्ट्स, टोल टैक्स और वाहन रखरखाव के खर्चों में हुई वृद्धि का हवाला देते हुए हड़ताल और किराया बढ़ाने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद इसी वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह में सामान्य यात्री बसों का किराया 1.25 रुपये से बढ़ाकर दो रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया।

बिना एसी वाली डीलक्स बसों का किराया सामान्य बसों से 25 प्रतिशत और एसी डीलक्स बस का 50 प्रतिशत अधिक रखा गया है। सर्वाधिक किराया सुपर लग्जरी कोच (एसी) का रखा गया है, जो सामान्य बसों से 75 प्रतिशत अधिक है। जिसके तहत एसी लग्जरी के नाम पर 3.50 रुपये प्रति किलोमीटर तक किराया लिया जा सकता है। न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया है, जो पहले सात रुपये था।

निजी बस ऑपरेटरों से मांगे जाएंगे सुझाव, समन्वय से निकलेगा रास्ता

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद परिवहन विभाग किराया वृद्धि के युक्तियुक्तकरण के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसके तहत विभाग जल्द ही मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन और निजी बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित करेगा। सरकार का मानना है कि एकतरफा निर्णय लेने के बजाय ऑपरेटरों से सीधे सुझाव मांगे जाएं, ताकि व्यावहारिक समाधान निकाला जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दो दिन…
 07 October 2026
भोपाल, भोपाल में बुधवार से मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट शुरू होगा। 10 अक्टूबर तक चलने वाले मार्ट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसमें अमेरिका, फ्रांस, जापान, इटली समेत करीब…
 07 October 2026
भोपाल। क्षेत्र में कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने और किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सिंचाई परियोजनाओं का बड़ा संजाल बिछाया जा रहा है। इन दूरगामी…
 07 October 2026
भोपाल। प्रदेश में बस किराए में की गई वृद्धि कम की जा सकती है। दरअसल, विभिन्न जिलों के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जनता से फीडबैक मिला…
 07 October 2026
भोपाल। शहर की सड़कों पर झुंड में घूमते श्वान, हादसों में घायल होने वाले आवारा कुत्ते और बीमार पशुओं को लेकर नगर निगम की व्यवस्था अब तक ज्यादातर अस्थायी रही…
 07 October 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार विकास कार्यों और अधोसंरचना परियोजनाओं को गति देने के लिए बाजार से फिर तीन हजार करोड़ रुपये का ऋण जुटाएगी। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 की निर्धारित…
 07 October 2026
भोपाल। शहर के भोपाल टॉकीज इलाके में स्थित शाही कब्रिस्तान में मेट्रो के अंडर ग्राउंड के काम के दौरान उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने सोमवार देर रात बैरिकेडिंग…
 07 October 2026
भोपाल। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नीलम पार्क भोपाल में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 10वें दिन भी जारी रहा।…
 07 October 2026
भोपाल। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को सही और अपडेट करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्य भर…
Advt.