GNews7.com

किसानों ने CM का काफिला रोका था...पांढुर्णा SP को हटाया

Updated on 07-10-2026 01:37 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दो दिन बाद मंगलवार देर रात यह आदेश जारी हुआ।

4 अक्टूबर को CM के लौटते समय किसानों ने उनका काफिला रोक लिया था। अब सरकार जल्द करीब 50 IAS-IPS अफसरों के तबादले की तैयारी में है। इनमें कुछ कलेक्टर और एसपी भी शामिल रहेंगे।

सूखी फसलें लेकर सीएम से मिले थे किसान

4 अक्टूबर को पांढुर्णा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लौटते समय किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। किसानों ने सूखी और मुरझाई फसलें हाथों में लेकर CM का काफिला रोक लिया था। किसानों ने जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने और कृषि कर्ज माफ करने की मांग की थी।

स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री गाड़ी से नीचे उतरे और किसानों की समस्याएं सुनी थीं। पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार के तबादले को इस घटना में हुई लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है।

परिहार PHQ भेजे गए, विदिता पांढुर्णा की नई एसपी

गृह विभाग से मंगलवार रात जारी आदेश में पांढुर्णा एसपी प्रकाश सिंह परिहार को हटाकर PHQ में AIG पदस्थ किया गया है। उनकी जगह सेनानी दूसरी वाहिनी SAF ग्वालियर विदिता धनखड़ को पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा पदस्थ किया गया है।

इसी आदेश में श्रुतकीर्ति सोमवंशी, IPS 2018, सेनानी 13वीं वाहिनी SAF ग्वालियर को आगामी आदेश तक वर्तमान दायित्व के साथ सेनानी दूसरी वाहिनी SAF ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अफसर-एसपी के ऑफिस न जाने की शिकायतें मिली

उधर, प्रशासनिक हलके में चर्चा है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की चर्चा के बाद प्रदेश में एक हफ्ते के भीतर करीब 50 IAS-IPS अफसरों के तबादले की सूची जारी हो सकती है।

इसमें कुछ जिलों के कलेक्टर और एसपी भी शामिल रहेंगे। सरकार को कुछ अफसरों, खासतौर पर पुलिस अधीक्षकों के दफ्तर नहीं जाने की शिकायतें मिली हैं। इन्हें नॉन-परफॉर्मर अफसरों की श्रेणी में मानकर हटाया जा सकता है।

एक-दो संभागायुक्त भी हो सकते हैं इधर से उधर

फेरबदल में एक-दो संभागायुक्त भी प्रभावित हो सकते हैं। सरकार सीनियर IAS और IPS अफसरों को भी इधर से उधर कर सकती है। ये अधिकारी सरकार की प्राथमिकताओं को अनदेखा करने के चलते बदले जा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दो दिन…
 07 October 2026
भोपाल, भोपाल में बुधवार से मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट शुरू होगा। 10 अक्टूबर तक चलने वाले मार्ट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसमें अमेरिका, फ्रांस, जापान, इटली समेत करीब…
 07 October 2026
भोपाल। क्षेत्र में कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने और किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सिंचाई परियोजनाओं का बड़ा संजाल बिछाया जा रहा है। इन दूरगामी…
 07 October 2026
भोपाल। प्रदेश में बस किराए में की गई वृद्धि कम की जा सकती है। दरअसल, विभिन्न जिलों के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जनता से फीडबैक मिला…
 07 October 2026
भोपाल। शहर की सड़कों पर झुंड में घूमते श्वान, हादसों में घायल होने वाले आवारा कुत्ते और बीमार पशुओं को लेकर नगर निगम की व्यवस्था अब तक ज्यादातर अस्थायी रही…
 07 October 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार विकास कार्यों और अधोसंरचना परियोजनाओं को गति देने के लिए बाजार से फिर तीन हजार करोड़ रुपये का ऋण जुटाएगी। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 की निर्धारित…
 07 October 2026
भोपाल। शहर के भोपाल टॉकीज इलाके में स्थित शाही कब्रिस्तान में मेट्रो के अंडर ग्राउंड के काम के दौरान उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने सोमवार देर रात बैरिकेडिंग…
 07 October 2026
भोपाल। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नीलम पार्क भोपाल में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 10वें दिन भी जारी रहा।…
 07 October 2026
भोपाल। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को सही और अपडेट करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्य भर…
Advt.