GNews7.com

भोपाल में बर्थडे पर 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी:फ्रेंड्स केक लेकर पहुंचीं तो फंदे पर लटकी मिली

Updated on 28-07-2026 01:53 PM
भोपाल, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर 12वीं की पढ़ाई और JEE की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने रविवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को उसका 17वां जन्मदिन था।

सहेलियां केक लेकर बर्थडे मनाने पहुंचीं तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। सेंट्रल लॉक खुलने पर छात्रा कमरे में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताते हुए माता-पिता से माफी मांगी है।

मृतका की पहचान अलीराजपुर निवासी दर्शन मिनामा पिता रमेश मिनामा के रूप में हुई है। वह अनंत हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी और एसेंट करियर प्वाइंट से JEE की तैयारी कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, दर्शन सितंबर 2025 से छात्रावास में रह रही थी। रविवार शाम करीब 5:30 बजे वह कोचिंग से लौटकर अपने कमरे में गई थी। उसकी रूममेट मनीषा नरगावा पिछले 20 दिनों से अपने गांव छुट्टी पर गई थी, जिसके कारण वह कमरे में अकेली थी।

शाम करीब 6 बजे छात्रावास की अन्य छात्राएं उसका जन्मदिन मनाने के लिए कमरे पर पहुंचीं, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। लगातार चार-पांच मिनट तक दरवाजा खटखटाने के बाद सेंट्रल लॉक खुल गया। अंदर जाकर देखा तो छात्रा रस्सी के फंदे से लटकी हुई थी। छात्रावास की वार्डन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

कमरे से मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना पर पुलिस, एफएसएल टीम और फोटोग्राफर मौके पर पहुंचे। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में छात्रा ने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है तथा माता-पिता से माफी मांगी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने छात्रा के डिप्रेशन में होने की बात कही है, हालांकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों की मौजूदगी में मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

10 महीने पहले भी इसी छात्रावास में छात्रा ने की थी आत्महत्या

कटारा हिल्स स्थित मध्य प्रदेश जनजातीय कार्य विभाग के इसी शासकीय छात्रावास में करीब 10 महीने पहले भी एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका वंदना मरकाम (17), बालाघाट की निवासी थी। वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी और एमपी नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि वंदना दीपावली के बाद 26 अक्टूबर 2025 को अपने गृह जिले से छात्रावास लौटी थी। छात्रावास की वार्डन के अनुसार उसने पेट में संक्रमण का हवाला देकर उस दिन कोचिंग से छुट्टी ली थी। बाद में उसकी रूम पार्टनर और अन्य छात्राओं ने कमरे में उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इस घटना के लगभग 10 महीने बाद उसी छात्रावास में एक और छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने से छात्रावास की व्यवस्थाओं और छात्राओं की मानसिक स्वास्थ्य सहायता को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 July 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट ने महिला एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए 18.74 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए। यह आयोजन अक्टूबर में…
 29 July 2026
भोपाल, प्रदेश के ऊर्जा विभाग में अभियंताओं की पदोन्नति में गड़बड़ी को लेकर की गई शिकायत के बाद राज्य सरकार ने तय किया है कि सभी इंजीनियरों के प्रमोशन किए जा…
 29 July 2026
दिल्ली/भोपाल, मध्य प्रदेश में बिजली विभाग की लापरवाही और जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बिजली के खंभे गिरने, जर्जर तारों के टूटने और करंट लगने…
 29 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में करीब दस साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया अब विवादों में घिरती जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के नियमों की अनदेखी और उनकी मनमानी व्याख्या…
 29 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया…
 29 July 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में बाघ संरक्षण का अग्रणी राज्य है। वर्ष 2022…
 29 July 2026
भोपाल। यदि आप मध्य प्रदेश में शिक्षक हैं और रोज ऐप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाते, तो राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की उम्मीद छोड़ दीजिए। स्कूल शिक्षा विभाग…
 29 July 2026
भोपाल। राष्ट्रहित ही सर्वोपरि रहेगा, चाहे दलगत राजनीति और विचारधारा की सीमाओं से परे ही जाना पड़े, सियासत में ऐसे चेहरों की कमी होती जा रही है, लेकिन मध्य प्रदेश…
 29 July 2026
भोपाल। आम्रपाली एन्क्लेव में पार्क के विकास और शिव मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू अंजली सिंह…
Advt.