रायपुर। आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास 2026 के अंतर्गत जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, एम.जी. रोड में चल रहे 51 दिवसीय परमात्म भक्ति महोत्सव के क्रम में 3 सितंबर को विशेष परमात्म भक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। रात्रि 8:30 से 9:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में भजन गायिका अनुश्री सेठिया ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को परमात्म भक्ति से जोड़ा।
कार्यक्रम के दौरान दादाबाड़ी का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक भाव से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय भजनों के साथ परमात्मा के प्रति अपने भाव अर्पित किए। कार्यक्रम के पश्चात लाभार्थी परिवार की ओर से आरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता की।
51 दिवसीय परमात्म भक्ति का यह आयोजन चातुर्मास के दौरान नियमित रूप से श्रद्धालुओं को भक्ति, साधना और आध्यात्मिक चिंतन से जोड़ रहा है। प्रतिदिन परमात्म भक्ति के लिए नकरा 5100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसके माध्यम से विभिन्न परिवार भक्ति आयोजन का लाभ ले रहे हैं। परमात्म भक्ति के संयोजक सुरेश भंसाली एवं रवि चोपड़ा ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।