GNews7.com

कलेक्टर ने ग्राम आलीखूटा में आंगनबाड़ी केंद्र एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Updated on 04-09-2026 03:27 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम आलीखूटा का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं स्टॉक पंजी का अवलोकन किया। आंगनबाड़ी केंद्र में चिन्हांकित 6 कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में आगामी पांच माह में सुधार लाने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिए।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत ग्राम के लगभग 258 हितग्राहियों को नियमित रूप से राशि प्राप्त हो रही है। योजना अंतर्गत ग्राम में लगभग 70 लाख 40 हजार रूपये की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम में 31 आवासों का निर्माण किया गया है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली खर्च में हो रही बचत

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही  रामेश्वर सिंह साहू के घर पहुंचकर स्थापित सोलर पैनल का निरीक्षण किया। हितग्राही ने बताया कि उनके घर में 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया गया है। जिससे बिजली की खपत एवं विद्युत व्यय में काफी बचत हो रही है।

जलभराव एवं सड़क की समस्या के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर को ग्रामीणों ने समीपस्थ तालाब के पानी की निकासी नहीं होने से उत्पन्न जलभराव की समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने तहसीलदार एवं पटवारी को समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने रानीतराई से आलीखूटा मार्ग की मरम्मत तथा रानीतराई के समीप मिडिल स्कूल के पास ब्रेकर निर्माण की मांग भी रखी। कलेक्टर ने ईपीडब्ल्यूडी के अधिकारी को आगामी दो दिवस में ब्रेकर निर्माण कराने तथा सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
धमतरी । गंगरेल जलाशय में वर्तमान जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था…
 04 September 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तोरणकट्टा के विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और जनसमस्याओं को जाना। उन्होंने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का निरीक्षण किया और…
 04 September 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम आलीखूटा का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने…
 04 September 2026
कोरबा, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश माननीय  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कोरबा जिला के व्यवहार न्यायालय कटघोरा में कुटुम्ब न्यायालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। कानूनी जरूरतों को दृष्टिगत करते…
 04 September 2026
रायपुर। उम्र महज 10 साल, मन में बड़े सपने और आगे बढ़ने का जज्बा… लेकिन जीवन की राह में एक कमी हर कदम पर उसका साथ रोकती थी। बीजापुर जिले…
 04 September 2026
रायपुर। वर्षा जल को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बलौदाबाजार -भाटापारा ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।…
 04 September 2026
धमतरी । राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक 41 वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला जेल…
 04 September 2026
रायपुर। राजधानी में नागरिकों को जाम-मुक्त, सुगम और सुरक्षित यातायात मुहैया कराने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने सख्त रुख अपना लिया है।…
 04 September 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में समयोपदेश वर्षायोग 2026 के तहत धर्म और अध्यात्म की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। मुनि आगम सागर, मुनि पुनीत सागर,…
Advt.