GNews7.com

राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम : जिला जेल में बंदियों का नेत्र परीक्षण

Updated on 04-09-2026 03:25 PM

धमतरी । राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक 41 वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला जेल धमतरी के सभी बंदियों के लिए नेत्र परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल के सभी बंदियों की आँखों की बारीकी से जाँच की और उन्हें नेत्रदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया। परीक्षण के दौरान 03 बंदियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जबकि 14 बंदियों में दृष्टिदोष की पुष्टि हुई। दृष्टिदोष से पीड़ित बंदियों को राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण समिति द्वारा आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। वहीं मोतियाबिंद से ग्रसित 03 बंदियों को समुचित इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाने हेतु जेल अधीक्षक सूचना दे दी गई है। इस मौके पर जेल अधीक्षक महेश कुमार, सहायक जेल अधीक्षक एन. के. डहरिया, फार्मासिस्ट लीलाराम साहू, शिक्षक दानीराम साहू तथा स्वास्थ्य विभाग के नेत्र सहायक अधिकारी गुरुशरण साहू, सहित स्वास्थ्य एवं जेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
धमतरी । गंगरेल जलाशय में वर्तमान जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था…
 04 September 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तोरणकट्टा के विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और जनसमस्याओं को जाना। उन्होंने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का निरीक्षण किया और…
 04 September 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम आलीखूटा का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने…
 04 September 2026
कोरबा, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश माननीय  न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कोरबा जिला के व्यवहार न्यायालय कटघोरा में कुटुम्ब न्यायालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। कानूनी जरूरतों को दृष्टिगत करते…
 04 September 2026
रायपुर। उम्र महज 10 साल, मन में बड़े सपने और आगे बढ़ने का जज्बा… लेकिन जीवन की राह में एक कमी हर कदम पर उसका साथ रोकती थी। बीजापुर जिले…
 04 September 2026
रायपुर। वर्षा जल को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बलौदाबाजार -भाटापारा ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।…
 04 September 2026
धमतरी । राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक 41 वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला जेल…
 04 September 2026
रायपुर। राजधानी में नागरिकों को जाम-मुक्त, सुगम और सुरक्षित यातायात मुहैया कराने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने सख्त रुख अपना लिया है।…
 04 September 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में समयोपदेश वर्षायोग 2026 के तहत धर्म और अध्यात्म की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। मुनि आगम सागर, मुनि पुनीत सागर,…
Advt.