GNews7.com

कोटमीकला बाजार की जमीन पर अवैध कब्जा:ग्रामीणों ने कलेक्टर से फोरेंसिक जांच और FIR की मांग की

Updated on 15-06-2026 12:30 PM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है।

ग्रामीणों का कहना है कि कोटमीकला का साप्ताहिक बाजार आजादी से पहले से हर मंगलवार को लगता आ रहा है। यह बाजार आसपास के 20 से अधिक गांवों के लोगों की जरूरतों को पूरा करता है और सैकड़ों परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है।

ग्रामीणों के अनुसार, बाजार की शासकीय भूमि समेत पांच खसरा नंबरों की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर सरकारी और निजी जमीन को अपने नाम दर्ज करा लिया।

कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में गांव के मुख्तार अहमद अंसारी और उनके परिवार पर पटवारी, राजस्व निरीक्षक से मिलीभगत कर खसरा, नक्शा और मिसल में बदलाव कराने का आरोप लगाया गया है।

रोजी-रोटी पर पड़ सकता है असर

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बाजार की जमीन पर कब्जा हो गया और बाजार उजड़ गया, तो छोटे दुकानदारों, सब्जी-फल विक्रेताओं, किसानों और दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका प्रभावित होगी। कई परिवारों का जीवन-यापन इसी बाजार पर निर्भर है।

ग्रामीणों की तीन प्रमुख मांगें

ग्रामीणों ने कलेक्टर से तीन मांगें की हैं-

  • विवादित खसरा नंबरों से जुड़े दस्तावेजों की उच्चस्तरीय फोरेंसिक जांच कराई जाए।
  • कथित हेरफेर में शामिल पटवारी, राजस्व निरीक्षक और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
  • जांच पूरी होने तक विवादित जमीन पर निर्माण और कब्जे की किसी भी गतिविधि पर रोक लगाई जाए तथा शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए।

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

क्या है पूरा विवाद?

ग्रामीणों का आरोप है कि बाजार की शासकीय भूमि को निजी भूमि बताकर रिकॉर्ड में बदलाव किया गया। साथ ही आसपास के परिवारों की ओर से खरीदी गई जमीन को नक्शे से हटाने की कोशिश की गई।

विवादित खसरों में 110/8, 110/9 और 110/10 शामिल हैं, जिन्हें खरीदी गई जमीन बताकर नक्शे से विलोपित करने का आरोप है। वहीं खसरा नंबर 111/1, जो यूनाइटेड क्रिश्चियन सोसायटी की भूमि बताई जा रही है।

उस पर भी कब्जे का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा खसरा नंबर 111/11 की आड़ में भी सोसायटी की जमीन पर दावा कर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

फिलहाल ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड…
 15 June 2026
रायपुर, रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस…
 15 June 2026
कोंडागांव, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में…
 15 June 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच ने केवाईसी, धान-पंजीयन और बीमा के बहाने 90 लाख रुपए…
 15 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के…
 15 June 2026
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित…
 15 June 2026
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की। इस…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों (शारदा और पूजा) ने पहले 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड)…
Advt.