GNews7.com

बीएसयूपी कॉलोनी में पुलिस का ऑपरेशन:300 से ज्यादा घरों की जांच, गुंडे-बदमाश, किरायेदार और संदिग्धों का सत्यापन

Updated on 15-06-2026 12:29 PM
रायपुर, रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दबिश देकर 300 से ज्यादा मकानों की जांच की।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्तों ने की। सुबह 8 बजे शुरू हुए अभियान में कॉलोनी के अलग-अलग ब्लॉकों, मकानों और सार्वजनिक स्थानों की सघन तलाशी ली गई।

इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों, आदतन अपराधियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने बाहर से आकर किराये या अस्थायी रूप से रह रहे लोगों के दस्तावेज भी खंगाले।

टीमों ने घर-घर पहुंचकर रहवासियों से जानकारी ली और क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षा संबंधी जरूरी सुझाव भी दिए। किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

अपराधियों को दी गई सख्त चेतावनी

अभियान के दौरान आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को चिन्हित कर उन्हें कड़ी समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि कोई व्यक्ति कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग के दौरान क्षेत्र में रहने वाले गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों, आदतन अपराधियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने बाहर से आकर किराये या अस्थायी रूप से रह रहे लोगों के दस्तावेज भी खंगाले।

लोगों से मांगी पुलिस ने मदद

पुलिस अधिकारियों ने कॉलोनी के रहवासियों से बातचीत कर उन्हें अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही किरायेदारों और घरेलू सहायकों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने पर भी जोर दिया गया।

अपराधियों में डर, लोगों में भरोसा बढ़ाने की कवायद

पुलिस के अनुसार इस तरह के आकस्मिक अभियान का उद्देश्य अपराधियों और असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना तथा आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है।

रायपुर पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न इलाकों में इसी तरह के अचानक सर्च और सत्यापन अभियान चलाए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड…
 15 June 2026
रायपुर, रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस…
 15 June 2026
कोंडागांव, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में…
 15 June 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच ने केवाईसी, धान-पंजीयन और बीमा के बहाने 90 लाख रुपए…
 15 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के…
 15 June 2026
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित…
 15 June 2026
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की। इस…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों (शारदा और पूजा) ने पहले 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड)…
Advt.