GNews7.com

MP में अब कैबिनेट तय करेगी बिजली का सौदा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से छिना हक

Updated on 15-05-2026 12:40 PM

भोपाल। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने बिजली के संयंत्र लगवाने के लिए निवेशकों को बिजली खरीदी की गारंटी देने को पावर परचेस एग्रीमेंट (पीपीए) किए। इसमें यह प्रविधान रखा गया कि भले ही सरकार बिजली ले या न ले पर एक निश्चित राशि उत्पादक को देगी ही। यह निर्णय अभी तक पावर मैनेजमेंट कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स कर लिया करते थे, मगर अब ऐसा नहीं होगा।

बिजली खरीदी और आपूर्ति के समझौते अब बिना कैबिनेट की मंजूरी के नहीं होंगे। कंपनी ने इस आशय का प्रस्ताव पारित किया है। अब इसे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के प्रशासकीय अनुमोदन से अंतिम निर्णय के लिए कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। प्रदेश में अभी 1,795 छोटे-बड़े और दीर्घकालीन बिजली खरीद समझौते लागू हैं, जिनसे लगभग 26,012 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश फिलहाल ऊर्जा सरप्लस राज्य माना जाता है।अब बायोमास, सोलर बैटरी स्टोरेज, पंप हाइड्रो स्टोरेज और न्यूक्लियर एनर्जी से जुड़े प्रस्ताव तेजी से आ रहे हैं। ऐसे में, इन परियोजनाओं पर निर्णय लेने से पहले वित्त विभाग और राज्य शासन का अभिमत लेना जरूरी हो गया है। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेट कंपनी ने पिछले दिनों अपनी बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया कि भविष्य में जो भी नई दीर्घकालीन और मध्यकालीन बिजली खरीद समझौते (पीपीए) और बिजली आपूर्ति समझौते (पीएसए) किए जाएंगे, उन्हें कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही लागू किया जा सकेगा।

क्यों उठाया कदम?

सूत्रों का कहना है कि नीति में बदलाव का प्रमुख कारण दीर्घकालीन बिजली खरीद समझौते से जुड़ी वित्तीय प्रतिबद्धताएं हैं जो वर्षों तक सरकार को प्रभावित करती है। वर्तमान में बायोमास, सौर बैटरी भंडारण, पंप हाइड्रो भंडारण, परमाणु ऊर्जा जैसी नई तकनीकों से उत्पादित होने वाली ऊर्जा के अनुबंधों के प्रस्ताव आ रहे हैं, इनके बारे में राज्य शासन और वित्त विभाग का परामर्श की आवश्यकता महसूस हो रही है।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई ने बताया कि बोर्ड का यह प्रस्ताव विभागीय मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के प्रशासकीय अनुमोदन से मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव तक जाएगा। उनकी अनुमति मिलने के बाद नीति लागू हो जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2026
भोपाल। पूर्व न्यायाधीश गिरबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के दो दिन बाद भी उसका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। स्वजनों की मांग है कि जब तक केस…
 15 May 2026
भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का कितना असर है, इसकी बानगी 14 मई को नई दिल्ली में देखने को…
 15 May 2026
भोपाल। सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालकर वायरल होने वाले मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें वाहन…
 15 May 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकों का 'मैराथन' दौर पूरा किया। इस यात्रा का मुख्य केंद्र…
 15 May 2026
 भोपाल। प्रदेश के हजारों शिक्षकों के ऊपर लटक रही पात्रता साबित करने की तलवार हटेगी या नहीं, यह तो सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही तय होगा, लेकिन…
 15 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में 'पीढ़ी परिवर्तन' और संगठन को ग्रासरूट लेवल पर मजबूत करने के लिए पार्टी ने बड़ी तैयारी की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जून…
 15 May 2026
भोपाल। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने बिजली के संयंत्र लगवाने के लिए निवेशकों को बिजली खरीदी की गारंटी देने को…
 15 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अब 'मितव्ययिता' के मार्ग पर चलते हुए सरकारी खजाने पर बढ़ते बोझ को कम करने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद…
 15 May 2026
 भोपाल। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियां आरंभ कर दी है।दरअसल, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को अदालत से…
Advt.