GNews7.com

भारत-पाकिस्तान का दुबई में महामुकाबला आज, जानिए कैसी रहेगी पिच और टॉस का रोल कितना अहम

Updated on 05-09-2026 04:55 PM
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है और आज जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान करने के लिहाज से यह मैच बेहद अहम है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज होने वाले मुकाबले में पिच कैसी होगी।

कैसी होगी भारत-पाकिस्तान मैच की पिच

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर अपनी धीमी प्रकृति के लिए जानी जाती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी आसानी होती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है और स्पिनरों को टर्न और ग्रिप मिलने लगती है।
दुबई की धीमी होती पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हालांकि, मौजूदा एशिया कप में अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में से 6 मैचों में टॉस जीतने वाली टीमों ने पहले गेंदबाजी का विकल्प चुना है। ऐसे में आज भी टॉस जीतने वाली कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

हेड-टू-हेड में टीम इंडिया का पलड़ा भारी

महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना अब तक 17 बार हुआ है। भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 मैचों में सफलता मिली है। महिला टी20 एशिया कप की बात करें तो पाकिस्तान ने भारत को आखिरी बार 2022 में हराया था।

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, अयमान फातिमा, तूबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीना, मोमिना रियासत, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.