GNews7.com

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर लुआन ड्रे प्रीटोरियस का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफगानिस्तान सीरीज में इतिहास रच सकते हैं 15 साल के युवा स्टार

Updated on 05-09-2026 04:55 PM
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव अब 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय सीनियर टीम के लिए एक्शन में नजर आएंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे वैभव अब साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस के एक बड़े विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं।


लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने बनाया सबसे युवा शतकवीर का रिकॉर्ड

हाल ही में साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ महज 52 गेंदों में आतिशी शतक जड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उनके T20I करियर की पहली सेंचुरी थी। इसके साथ ही प्रीटोरियस ICC के फुल मेंबर देशों के बीच T20I में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। प्रीटोरियस ने 20 साल और 161 दिन की उम्र में यह कारनामा अंजाम दिया और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई (20 साल 337 दिन, साल 2019) के 7 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव के पास इतिहास रचने का मौका

वैभव सूर्यवंशी की उम्र फिलहाल महज 15 साल और कुछ दिन है, जो प्रीटोरियस से लगभग 5 साल छोटे हैं। ऐसे में उनके पास साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी समय है, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वह आगामी अफगानिस्तान सीरीज में ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।


आईपीएल इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज वैभव का T20I में अब तक का उच्चतम स्कोर 81 रन है, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को, दूसरा 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। अगर वैभव इस सीरीज में एक भी शतक जड़ देते हैं, तो वे T20I इतिहास में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी (फुल मेंबर देश) बन जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.