GNews7.com

लाखों फॉलोअर्स और ग्लैमर... सिंगरौली की फेमस सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर निधि तिवारी ने फोन पर बात करते दी जान

Updated on 27-09-2026 03:43 PM
सिंगरौली: जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।

फोन पर बातचीत के दौरान उठाया खौफनाक कदम

यह पूरी घटना भूसा मोड़ निवासी लता तिवारी के घर की है। मृतका की पहचान उनकी बड़ी बेटी निधि तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे निधि अपने कमरे में थीं और फोन पर किसी युवक से उनकी बातचीत चल रही थी। दावा किया जा रहा है कि बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर वह अचानक नाराज हो गईं और इसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
युवक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए निधि के परिजनों को फोन पर इस अनहोनी की जानकारी दी। खबर मिलते ही उनकी मां और बहन तुरंत भागते हुए कमरे तक पहुंचीं और दरवाजा खोलकर निधि को फंदे से नीचे उतारा। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट की थी विजेता

मृतक निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में उनकी पहचान थी। इंस्टाग्राम पर उनकी कई रील्स और वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते थे। वह केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं थीं, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी कई खिताब अपने नाम किए थे।

पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं और एंगल से गहराई से जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, मोरवा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब कॉल डिटेल्स और युवक से हुई बातचीत के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी कौन सी बात थी जिसके चलते युवती को यह चरम कदम उठाना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
मीडिया से बात नहीं करने की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कसम एक ही दिन में टूट गई। वे मीडिया के सामने भी आए और बात भी की।दरअसल, गुरुवार को एक…
 27 September 2026
बड़वानी: शासकीय संयुक्त बालिका छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को छात्राओं का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। करीब 150 छात्राएं पानी, भोजन, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें लेकर…
 27 September 2026
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की 103 साल पुरानी पारंपरिक झिलमिलाती झांकियों का कारवां जब सड़कों पर उतरा, तो भक्ति और उल्लास के साथ-साथ गजब का सियासी ड्रामा…
 27 September 2026
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने विकास के बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद एक अनूठी…
 27 September 2026
उज्जैन: जिले में सिंहस्थ को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हाल ही में सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस चौड़ीकरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
 27 September 2026
सिंगरौली: जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती ने कथित तौर पर…
 26 September 2026
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (आरडीवीवी) जबलपुर के कुलसचिव डॉ. रविशंकर सोनवाल ने निलंबित चौकीदार रविंद्र तिवारी से खुद को खतरा बताते हुए कुलगुरु से सुरक्षा की मांग की है। कुलसचिव ने…
 26 September 2026
ग्वालियर में मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी की ओर से क्षेत्रीय न्यायिक सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने…
 26 September 2026
इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर 103 साल पुरानी परंपरा के तहत 22 से ज्यादा झांकियों का चल समारोह निकला। शाम 6 बजे खजराना गणेश मंदिर की झांकी से शुरुआत हुई।…
Advt.