GNews7.com

इसे कहते हैं चैंपियन! आनंद महिंद्रा ने विराट कोहली के लिए लिखा खास मेसेज, हर शब्द लूट लेगा आपका दिल

Updated on 01-06-2026 02:42 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने 42 गेंदों पर 75 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। विराट ने छक्के से ही फाइनल मुकाबले को फिनिश किया। 17 साल खाली हाथ रहने के बाद विराट ने लगातार दो सीजन आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली है।

आनंद महिंद्र ने विराट कोहली को सराहा

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली की सराहना की है। लगातार खाली हाथ रहने के बाद भी विराट आरसीबी के साथ टिके रहे। आनंद महिंद्रा ने विराट कोहली की फोटो के साथ एक्स पर लिखा, 'हां, यह टीम का खेल है। और यह जीत पूरी टीम की है। लेकिन हर खिताब की एक ऐसी कहानी होती है, जो उसे खास बनाती है। यह कहानी काफी हद तक इसी इंसान की है। उसकी वफादारी, मेहनत और भरोसे की वजह से। वह कई सालों तक हार और निराशा के बावजूद डटा रहा। आखिरकार उसके भरोसे का फल मिला। यह हर किसी के लिए प्रेरणा है, चाहे वह किसी भी काम या पेशे में हो।'

विराट ने सीजन नें 675 रन बनाए

आईपीएल 2026 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाल बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे। विराट ने 16 मैचों में 56 की औसतर 166 की स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 73 चौके और 25 छक्के निकले। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में विराट से बेहतर स्ट्राइक रेट सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का रहा।

फाइनल में विराट कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी थी। बीच के ओवर्स में आरसीबी के विकेट गिरे लेकिन विराट ने एक छोर संभाले रखा। 156 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 18 ओवर में हासिल कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
 30 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
 30 May 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…
 30 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की…
 30 May 2026
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के आईपीएल से अंतिम समय में हटने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट…
Advt.