पावरप्ले में ही गिल और सुदर्शन आउट हुए
गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन पावरप्ले में ही आउट हो गए। दोनों टीम की बैटिंग की रीढ़ हैं। सुदर्शन और गिल दोनों ने इस सीजन 700 से ज्यादा रन बनाए। सुदर्शन को भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया तो गिल का विकेट जोश हेजलवुड का मिला। गुजरात की बैटिंग इन दोनों झटको से उबर ही नहीं पाई। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों पर 50 रन बनाकर किसी तरह टीम को 155 रनों तक पहुंचा दिया।आरसीबी की विस्फोटक बैटिंग लाइनअप के सामने यह टारगेट कुछ भी नहीं था। रजत पाटीदार की टीम ने पावरप्ले में 70 रन ठोक दिए। बीच के ओवर्स में गुजरात ने विकेट गिराए लेकिन विराट कोहली एक छोर पर टिके रहे। उन्होंने नाबाद 75 रन बनाकर टीम को चैंपियन बना दिया।
