GNews7.com

गैर संचारी रोगों पर विभिन्न समाज प्रमुखो का उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Updated on 22-05-2026 05:55 PM

कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में  स्वास्थ्य   विभाग कोरबा ,यूनिसेफ छत्तीसगढ तथा एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से जिला पंचायत सभागार में विभिन्न समाज प्रमुखों हेतु गैरसंचारी रोगों के संबंध में  विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समुदाय स्तर पर सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह, जन्मजात हृदय रोग तथा मातृ एवं शिशु  स्वास्थ्य   सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सामुदायिक नेतृत्व की भूमिका को सशक्त बनाना रहा । इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से लगभग 40 समाज प्रमुखों तथा स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों में होने वाली गैर-संचारी रोगों की प्रारंभिक पहचान, समय पर जांच एवं उपचार, एवं रेफरल सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच तथा संस्थागत  प्रसव की आवश्यकता पर भी चर्चा किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा बाल मधुमेह के शुरूआती लक्षणों-जैसे अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं कमजोरी  लगना के संबंध में तथा सिकल सेल रोग की नियमित जांच एवं परामर्श तथा जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व को सरल एवं व्यवहारिक भाषा में समझाया गया। मुख्य  चिकित्सा   एवं स्वास्थय अधिकारी ने कहा कि समाज प्रमुख एवं सामुदायिक नेतृत्वकर्ता गांव एवं वार्ड स्तर पर  स्वास्थ्य   जागरूकता बढ़ाने, लोगों को समय पर स्वास्थय सेवाओं से जोड़ने तथा सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से स्वास्थय संबंधी संदेशों का प्रभावी प्रसार संभव है, जिससे समुदाय में  स्वास्थ्य   के प्रति जिम्मेदारी, सहभागिता एवं जागरूकता को नई दिशा मिलेगी  ।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.गजेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, यूनिसेफ, के द्वारा किया गया तथा यूनिसेफ टीम तथा डॉ.डी.श्याम कुमार एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।  इस अवसर पर जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  पद्माकर शिंदे, जिला नोडल अधिकारी डॉ.बी.आर.रात्रे तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2026
राजनांदगांव। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फालोदी में घटित सड़क दुर्घटना के पश्चात जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों के पालन में जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव…
 22 May 2026
दुर्ग। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के नगर पालिका अहिवारा के वार्ड क्र. 12 स्थित मंगल भवन में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में…
 22 May 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में  स्वास्थ्य   विभाग कोरबा ,यूनिसेफ छत्तीसगढ तथा एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से जिला पंचायत सभागार…
 22 May 2026
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत मोरगा में जिला पंचायत सदस्य  विद्वान मरकाम की उपस्थिति में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।…
 22 May 2026
रायपुर। खैरागढ़ की मनोहर गौशाला जैव विविधता संरक्षण का मजबूत उदाहरण बनकर उभरी है। यहां पिछले 12 वर्षों से तालाब निर्माण, हरित क्षेत्र विकास और प्राकृतिक खेती के जरिए धरती…
 22 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो…
 22 May 2026
रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर द्वारा 16 मई 2026 को मैग्नेटो मॉल स्थित संतोष हॉल में “एकल माँ प्रसूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह” का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य उन…
 21 May 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद सरकार का हिस्सा बन गई। कांग्रेस विधायक एस राजेश कुमार और पी विश्वनाथन आज विजय की कैबिनेट में शामिल हुए।राजेश कुमार किलियूर और विश्वनाथन…
 21 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिले में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने के लिए बुधवार को 24 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियों को रवाना किया गया। लाइव CCTV कैमरों और आधुनिक सुरक्षा तकनीक से…
Advt.