GNews7.com

'स्थायी सैन्य पहुंच, नए आर्मी बेस,' डोनाल्ड ट्रंप की डेनमार्क से डील, क्या ग्रीनलैंड पर होने जा रहा अमेरिका का कब्जा?

Updated on 19-09-2026 11:04 AM
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकियों से शुरू हुआ था। ट्रंप ने इस समझौते से अमेरिका को सुरक्षा पर स्थायी नियंत्रण मिलने की बात कही है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने डील को आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने वाली बताया है। दूसरी ओर एक्सपर्ट डील को अमेरिका के ग्रीनलैंड पर बिना मालिकाना हक के 'स्थायी नियंत्रण' हासिल करने की तरह देख रहे हैं।

अमेरिका को डेनमार्कके साथ ग्रीनलैंड पर सुरक्षा समझौते से रणनीतिक रूप से अहम आर्कटिक द्वीप पर बहुत बड़ी और शायद हमेशा के लिए सैन्य भूमिका मिल जाएगी। ट्रंप ने खुद इसे ग्रीनलैंड की सुरक्षा पर अमेरिका का स्थायी नियंत्रण कहा है। हालांकि फॉक्स न्यूज ने बताया है कि इस व्यवस्था को संप्रभुता का हस्तांतरण नहीं कहा जा सकता है।
अब से अमेरिका का कोई भी दुश्मन हमारी स्पष्ट लिखित मंजूरी के बिना ग्रीनलैंड में बेस नहीं बना पाएगा, वहां अपनी सैन्य मौजूदगी नहीं रख पाएगा और ना ही वहां संवेदनशील निवेश कर पाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप

ग्रीनलैंड में अमेरिका की पहुंच

न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली के दौरान अगले हफ्ते ग्रीनलैंड से जुड़े इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। हालांकि यह डेनमार्क और ग्रीनलैंड में संसदीय प्रक्रियाओं के अधीन रहेगा। फॉक्स न्यूज ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि इस व्यवस्था के तहत वाशिंगटन को ग्रीनलैंड तक स्थायी पहुंच मिलेगी, जिसमें मिलिट्री बेस बनाने और ऊपर से उड़ान भरना शामिल है।
इस समझौते से अमेरिका को अपनी जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त मिलिट्री ठिकाने बनाने की भी इजाजत मिलेगी। हालांकि ऐसी सुविधाओं के बारे में डेनमार्क और ग्रीनलैंड से सलाह लेनी होगी। यह ग्रीनलैंड में वॉशिंगटन की ताकत बहुत ज्यादा बढ़ा देगा क्योंकि अमेरिका पहले से ही उत्तर-पश्चिम ग्रीनलैंड में पिटुफिक स्पेस बेस चलाता है। द्वीप तक उसकी सैन्य पहुंच 1951 के रक्षा समझौते से जुड़ी है।

ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप और डेनमार्क के अधीन एक स्वायत्त क्षेत्र है, जहां अपनी सरकार और अपनी संसद है।
एक्सपर्ट

अमेरिका की बढ़ेगी ताकत

डोनाल्ड ट्रंप की हालिया घोषणा कहती है कि अमेरिकी विरोधियों को वॉशिंगटन की मंजूरी के बिना ग्रीनलैंड में मिलिट्री बेस बनाने, सैनिक तैनात करने या संवेदनशील निवेश करने से रोका जाएगा। मार्को रुबियो ने इस समझौते को ग्रीनलैंड में अमेरिकी सुरक्षा हितों को स्थायी रूप से संबोधित करने का एक तरीका बताया है।
इस डील की एक महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समझौते की कोई समाप्ति तिथि नहीं होगी। अगर ग्रीनलैंड भविष्य में स्वतंत्र हो जाता है, तब भी यह लागू रहेगा। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका उस क्षेत्र पर कब्जा कर लेगा।समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर होने पर चीजें और साफ होंगी।
ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिका और यूरोप के बीच स्थित है और आर्कटिक में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसकी स्थिति ने द्वीप को अमेरिकी मिसाइल रक्षा, अंतरिक्ष निगरानी और व्यापक आर्कटिक सुरक्षा योजना के लिए महत्वपूर्ण बना दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.