GNews7.com

पुजारी ने भाजपा विधायक के वादे की पोल खोली:सांसद बुलाते रहे, मंच पर नहीं गईं पूर्व मंत्री; विधायक ने गाया मोदी के नाम का भजन

Updated on 20-09-2026 02:08 PM

पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादा

एक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी सुना दी। मामला देवास जिले के सोनकच्छ का है, जहां भाजपा विधायक राजेश सोनकर अपने विधानसभा क्षेत्र के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे।

पूजा करने के बाद जब विधायक बाहर आए तो पुजारी ने उन्हें सड़क बनवाने का पुराना वादा याद दिलाया। उन्होंने विधायक से कहा- पिछली बार जब आप आए थे तो कहा था कि अगली बार डामर रोड से ही आऊंगा। लेकिन अब तक रोड बनी नहीं है।

विधायक चुपचाप पंडित जी की बात सुनते रहे। इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आया है, जिस पर लोग चुटकियां ले रहे हैं। कह रहे हैं कि ये पब्लिक है... इसे सब याद रहता है। उम्मीद है, नेता जी अब अपना वादा निभाएंगे।

बुलाया फिर भी मंच पर नहीं गईं इमरती देवी

भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह मंच से पूर्व मंत्री इमरती देवी को बुलाते रहे लेकिन वे मंच पर नहीं गईं। वे कार्यकर्ताओं के साथ नीचे ही बैठी रहीं।

मामला ग्वालियर के डबरा का है। इस वाकये का वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर सार्वजनिक होती नजर आई।

जब इमरती देवी से सवाल किया गया कि वे मंच पर क्यों नहीं गईं तो उन्होंने कहा- वहां तो मर्डर करने वाले भी बैठे हैं। ऐसे लोगों के साथ जाने का क्या मतलब है। अब चर्चा है कि आखिर उनका इशारा किस ओर था।

पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि वे किसी से नाराज नहीं हैं। वे खुद को भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार्यकर्ता मानती हैं और कार्यकर्ताओं के बीच बैठना पसंद करती हैं।

भाजपा विधायक ने गाया मोदी के लिए भजन

17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान छतरपुर से भाजपा विधायक ललिता यादव ने मोदी के नाम का भजन भी गाया।

विधायक ललिता यादव ने ‘मोदी जन्मे आधी रात, सुनो री सखियां...’ भजन सुनाया। भाजपा की अन्य महिला नेताओं ने भी उनका साथ दिया। विधायक के इस भजन की जमकर चर्चा हो रही है।

टेंडर को लेकर आमने-सामने दो अधिकारी

मध्य प्रदेश में एक ही विभाग के दो अलग-अलग विंग में एक ही बैच के दो आईएएस अफसरों के बीच इन दिनों टकराव की स्थिति है। इनमें से एक अफसर महिला हैं। टकराव की वजह टेंडर को बताया जा रहा है।

महिला अफसर अपनी बनाई गई टेंडर की शर्तों के मुताबिक ही काम करना चाहती हैं। एक-दो मौकों पर उनके मन मुताबिक काम भी हुआ। इसके बाद दूसरे विंग में पदस्थ उनके समकक्ष अफसर ने टेंडर की शर्तों में बदलाव कर दिया।

खास बात यह है कि इस अफसर की पोस्टिंग कुछ समय पहले ही हुई है। इनके सामने टेंडर की फाइल आई तो उन्होंने शर्तों में बदलाव कर दिया। महिला अफसर ने चिट्ठी लिखकर उन्हें दो टूक कह दिया है कि आप टेंडर की शर्तों में बदलाव नहीं करेंगे।

अब टेंडर की शर्तों में बदलाव का अधिकार किसके पास है, इसी बात को लेकर दोनों अफसर आमने-सामने आ गए हैं। बात बढ़ी तो मामला वल्लभ भवन तक पहुंच गया है। देखना यह है कि इस टकराव में कौन-सा अफसर अपना दबदबा साबित करता है।

इनपुट सहयोग - महेश सोलंकी (देवास), सलिल श्रीवास्तव (डबरा), राजेश चौरसिया (छतरपुर)



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.