GNews7.com

'मनोज मुंतशिर कब लौटाओगे यशभारती, 12 लाख रुपये और 50 हजार की पेंशन', अखिलेश को झूठा रामभक्‍त कहने पर भड़की सपा

Updated on 21-09-2026 01:57 PM
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने अखिलेश यादव को सबसे झूठा रामभक्‍त बता दिया। इसके बाद सपा प्रवक्‍ता अमीक जामेई ने उनसे पूछा है कि वह अखिलेश सरकार में मिले यशभारती सम्‍मान को कब लौटाएंगे। उन्‍होंने अखिलेश यादव से पुरस्‍कार लेते हुए मनोज मुंतशिर की फोटो भी शेयर की है।

सपा नेता अमीक जामेई ने अपने X हैंडल पर लिखा है- 2016 मे मेरे नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी ने यशभारती सम्मान से कवि मनोज मुंतशीर को 12 लाख एकमुश्त और 50 हजार/महीने पेंशन आजीवन का इंतजाम कर दिया था। सरजू लाल हो गई थी 2016 में। इस फर्जी पेड राष्ट्रवादी को याद नहीं था। कब लौटाओगे यशभारती?
गीतकार को बताया नया नवेला भाजपाई

वहीं, समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने भी मनोज मुंतशिर पर कड़ा पलटवार किया है। सेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा है- कविता चोर, लंपट किस्म के इस नए नवेले भाजपाई कथित कवि रचनाकार लंपट किस्म के डायलॉग राइटर को तब अखिलेश जी में कमी नहीं दिखी जब ये उनसे यश भारती ले रहा था? तब ये अखिलेश जी के कसीदे पढ़ रहा था, अब ये नया नवेला भाजपाई बना है तो इसे तमाम खामियां दिख रही हैं। दरअसल यही तो भाजपा की साजिश है जो ऐसे लोगों को आगे करके, खरीदकर भाजपा माहौल बनाती है, लेकिन सच्चाई ज्यादा देर छिप नहीं पाती है।
'इन लोगों ने सरयू का पानी लाल कर दिया'

गौरतलब है कि मनोज मुंतशिर ने कहा था कि जिन लोगों ने खून की नदियां बहा दीं। सरयू का पानी लाल कर दिया, उनकी तो मैं बात तक नहीं सुनना चाहता। ये सबसे झूठे रामभक्त हैं। हिंदू समाज इतना जागृत है कि इनके हथकंडों को बहुत अच्छी तरह समझता है।

'मुलायम ने अयोध्‍या में जो किया उसको कभी धुल नहीं पाएंगे'

गीतकार ने मुलायम सिंह यादव पर भी हमला बोला था। उन्‍होंने कहा कि सपा वाले भले पूरी जिंदगी लगा दें लेकिन जो मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में किया है उसको कभी धुल नहीं पाएंगे। चढ़ावा चोरी जिसने की उसको दंडित करिए। ये बहुत बड़ा अपराध है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, चाहे इस तरफ से हो, उस तरफ से हो, कहीं से भी हो, उसे दंडित कीजिए। समाजवादी पार्टी के निशाने पर आने का मुझे डर नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.