GNews7.com

लाल सागर में भारतीय जहाज किसने डुबोया, भारत क्यों नहीं लेता नाम? चाहे अमेरिका हो या ईरान का हमला

Updated on 05-08-2026 12:03 PM
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का नाम ''MSV फ़ैज़े नूरे ओलिया' था और ये यमन के करीब वाले समुद्री रास्ते से गुजर रहा था। हालांकि अच्छी बात ये थी इस जहाज पर सवाल सभी 13 भारतीय क्रू मेंबर्स और एक विदेशी नागरिक को यमनी कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया और मोखा बंदरगाह पहुंचाया।
जहाज पर हमला होने और डूबने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में हमले की निंदा की गई और इसे बिना उकसावे वाली, बिना सुरक्षा वाले नागरिक जहाज पर किया गया हमला बताया गया। नई दिल्ली ने इस इलाके में व्यापारिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों पर भी चिंता जताई और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर सुरक्षित और बिना रुकावट के आवाजाही बहाल करने की अपनी मांग दोहराई।

काला सागर, लाल सागर, होर्मुज में भारतीय जहाजों पर होते हमले

भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान में एक खास बात ये है कि किसी भी हमलावर का नाम नहीं लिया गया। इसीलिए सवाल ये है कि ये हमला आखिर किसने किया? सिर्फ लाल सागर ही नहीं बल्कि होर्मुज स्ट्रेट में भी कभी ईरान हमला करता तो कभी अमेरिका तो कभी काला सागर में जहाजों पर कभी यूक्रेन हमला करता है तो कभी रूस। इन हमलों में कई भारतीय नाविकों की मौत हुई है। हालांकि भारत ने हमलों के बाद उन देशों के दूतावास के अधिकारियों को समन भेजकर बुलाया और घटना को लेकर कड़ी आपत्ति भी जताई।लेकिन सवाल ये है कि किसी भी देश की या किसी भी संगठन की इतनी हिम्मत कैसे हो रही है कि वो हमले कर रहा है? यमन में हमला करने के आरोप हूती विद्रोहियों पर लगे हैं। भारत सरकार ने हमलावर का नाम नहीं लिया सिर्फ निंदा की और यमनी अधिकारियों का धन्यवाद किया गया है।

भारत ने क्यों नहीं लिया हमलावर का नाम?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका और ब्रिटेन लाल सागर में हूतियों पर सीधे एयरस्ट्राइक कर रहे हैं। भारत ने अब तक अपनी नौसेना को व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा में तो लगाया है लेकिन वह पश्चिमी देशों के किसी एंटी-हूती मिलिट्री अलायंस का हिस्सा आधिकारिक तौर पर नहीं बना है। नाम न लेकर भारत ने खुद को पश्चिम और मिडिल ईस्ट की इस जंग में निष्पक्ष रखा है।
इसके अलावा हूती विद्रोहियों को ईरान का सीधा समर्थन हासिल है। भारत और ईरान के बीच चाबहार पोर्ट और मध्य एशिया व्यापार को लेकर बेहद महत्वपूर्ण रिश्ते हैं। हूतियों पर सीधा हमलावर रुख अपनाने का असर दिल्ली-तेहरान के कूटनीतिक रिश्तों पर पड़ सकता है जिसे भारत फिलहाल बचाना चाहता है। भारत के सामने पहले से ही होर्मुज संकट है इसीलिए हो सकता है कि भारत का किसी का नाम नहीं लेने का फैसला रणनीतिक हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.