दशहरे के मौके पर आज यानी 20 अक्टूबर को आज भारतीय शेयर बाजार बंद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडिंग नहीं होगी।
इस छुट्टी की वजह से निवेशक आज दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी कोई कामकाज नहीं होगा।
MCX में भी नहीं होगा कामकाज
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी गांधी जयंती के अवसर पर बंद रहेगा। MCX में सुबह और शाम दोनों ही सेशंस में ट्रेडिंग नहीं होगी।
कल भारतीय बाजार में रही गिरावट
इससे पहले कल यानी 19 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 876 अंक की गिरावट के साथ 73,853 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 257 अंक नीचे 22,889 पर आ गया।