GNews7.com

सुभाष चंद्रा पर्सनल गारंटी मामले में नया मोड़, Essel Group की कंपनियों ने दिया 10% ब्याज के साथ पूरा बकाया चुकाने का प्रस्ताव

Updated on 08-10-2026 12:10 PM
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी से जुड़े एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लोन मामले में संबंधित कंपनियों ने 100 प्रतिशत बकाया मूलधन के साथ 10 प्रतिशत ब्याज पर सेटलमेंट का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के मुताबिक जिन कंपनियों ने ये कर्ज लिया था, उन्होंने अब कर्ज चुकाने के लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को सेटलमेंट प्रस्ताव दिए हैं। इसमें संबंधित कंपनियां पूरा पैसा ब्याज सहित चुकाने पर सहमत हैं।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से वसंत सागर प्रॉपर्टीज लिमिटेड और पैन इंडिया इन्फ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था । इनके अलावा डिजिटल सब्सक्राइबर मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और स्प्रिट इन्फ्रापावर प्रोजेक्ट ने भी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से 480 करोड़ रुपये का लोन लिया था।

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी

सूत्रों ने आगे बताया कि अब चारों ही कंपनियां ने 100 प्रतिशत मूलधन और 10 प्रतिशत ब्याज के साथ एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का कर्ज चुकाने का प्रस्ताव पेश किया है। ये वही कंपनियां हैं जिनके कर्ज के संबंध में सुभाष चंद्रा ने पर्सनल गारंटर की भूमिका निभाई थी।

इससे पहले एनसीएलटी से लोन में 99.97 प्रतिशत का हेयरकट मामले को चंद्रा ने भारी-भरकम व्यक्तिगत कर्ज माफी के तौर पर बताए जाने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उधारदाताओं से पैसे नहीं लिए थे और वे केवल एसेल ग्रुप से जुड़ी उधार लेने वाली कंपनियों द्वारा लिए गए कर्ज के लिए व्यक्तिगत गारंटर के तौर पर शामिल थे।

कितना का है क्लेम?

चंद्रा ने यह भी कहा था कि 22,006 करोड़ रुपये का आंकड़ा कार्यवाही में दायर क्लेम को दिखाता है और इसे उनका व्यक्तिगत बकाया कर्ज नहीं माना जाना चाहिए। उनके बयान के अनुसार, 21,696 करोड़ रुपये के क्लेम मंजूर किए गए थे, जबकि भुगतान योजना का विरोध करने वाले उधारदाताओं के कुल क्लेम लगभग 3,992 करोड़ रुपये थे।

इसमें से 620 करोड़ रुपये के क्लेम पहले ही निपटाए जा चुके थे, जिससे लगभग 3,372 करोड़ रुपये की राशि बची थी। उन्होंने आगे कहा कि उधार लेने वाली कंपनियों ने कई आपत्ति जताने वाले उधारदाताओं को लगभग 1,113 करोड़ रुपये का भुगतान करने की पेशकश की थी और बातचीत जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क ने देश के बड़े उद्योगपतियों पर भारत में स्टारलिंक को रोकने का आरोप लगाया है। मस्क ने X पर पोस्ट कर लिखा,'भारत के…
 08 October 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी से जुड़े एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लोन मामले में संबंधित कंपनियों ने 100 प्रतिशत बकाया मूलधन के साथ 10 प्रतिशत…
 08 October 2026
नई दिल्‍ली: जयपुर की मोनिका भाटी ने हौसले की मिसाल पेश की है। एक भयानक सड़क दुर्घटना और ब्रेन हेमरेज के बाद उन्‍होंने मौत को मात दी। इलाज के लिए…
 08 October 2026
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में चीनी की रिटेल कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने एक और कदम उठाया है। चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा…
 08 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया भर में डीजल की कीमत रेकॉर्ड पर पहुंच गई है। यूरोप और अमेरिका में डीजल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इस बीच सितंबर…
 08 October 2026
नई दिल्ली: बचत के कई सारे तरीके होते हैं। इनमें कहीं पर निवेश करके, एफडी में पैसा जमा करके, शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स में रुपये लगाकर, बचत और…
 07 October 2026
वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में वर्ल्ड बैंक ने FY27 के लिए…
 07 October 2026
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दो दिन…
 07 October 2026
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 10वां एडिशन आज से दिल्ली में शुरू हो गया है। एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में इस बार 6G, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और…
Advt.