फेस्टिव सीजन में महंगी नहीं होगी चीनी! शुगर का ज्यादा स्टॉक नहीं कर पाएंगे व्यापारी, डेढ़ महीने तक जारी रहेगी पाबंदी
Updated on
08-10-2026 12:04 PM
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में चीनी की रिटेल कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने एक और कदम उठाया है। चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा को घटाकर 1,000 क्विंटल कर दिया है। स्टॉक रखने की सीमा में इस कटौती का मकसद जमाखोरी पर अंकुश लगाना, सट्टा कारोबार को हतोत्साहित करना और व्यापारियों को चीनी का अनावश्यक भंडार करने से रोकना है।
खाद्य मंत्रालय ने 1 अक्टूबर को कहा था कि सरकार ने कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों तथा असम राज्य को छोड़कर पूरे देश में चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया है और स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल तय की है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने मंगलवार को इस फैसले को लागू करने के लिए एक अधिसूचना जारी की। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगी।
स्टॉक लिमिट
मंत्रालय ने अगस्त में चीनी व्यापारियों पर 4,000 क्विंटल की स्टॉक सीमा लगाई थी, जो एक अगस्त से 30 नवंबर तक लागू थी। इसके साथ ही माल मिलने की तारीख से अधिकतम 30 दिन तक ही स्टॉक रखने की अनुमति दी गई थी। बाद में 15 सितंबर से इस सीमा को घटाकर 2,000 क्विंटल कर दिया गया था।
मंत्रालय ने कहा, 'संशोधित नियमों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि वितरण शृंखला में चीनी का अनावश्यक भंडारण न हो और आपूर्ति चीनी मिलों से व्यापारियों के जरिये सुचारू रूप से अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचे। चीनी रखे जाने की मात्रा और अवधि को सीमित करके, सरकार आपूर्ति शृंखला के जरिये चीनी की आवाजाही को सुगम बनाने के अलावा उचित दरों पर उपभोक्ताओं को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करना चाहती है।'
चीनी की रिटेल कीमत
चीनी का विपणन सत्र अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। इस महीने की शुरुआत में मंत्रालय ने कहा था कि चीनी की औसत खुदरा कीमतें अगस्त के अपने उच्चतम स्तर से 15 प्रतिशत कम हो गई हैं तथा इनमें और गिरावट आने की संभावना है। इसमें कहा गया कि मिल स्तर पर चीनी की कीमतों में लगभग 28 प्रतिशत की गिरावट आई है और पिछले तीन सप्ताह से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क ने देश के बड़े उद्योगपतियों पर भारत में स्टारलिंक को रोकने का आरोप लगाया है। मस्क ने X पर पोस्ट कर लिखा,'भारत के…
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी से जुड़े एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लोन मामले में संबंधित कंपनियों ने 100 प्रतिशत बकाया मूलधन के साथ 10 प्रतिशत…
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दो दिन…
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 10वां एडिशन आज से दिल्ली में शुरू हो गया है। एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में इस बार 6G, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और…