GNews7.com

हादसे में उजड़ गई थी दुनिया, सब कुछ खोने के बाद 1 लाख से शुरू किया काम, अब बिजनेस की शहर में चर्चा

Updated on 08-10-2026 12:08 PM
नई दिल्‍ली: जयपुर की मोनिका भाटी ने हौसले की मिसाल पेश की है। एक भयानक सड़क दुर्घटना और ब्रेन हेमरेज के बाद उन्‍होंने मौत को मात दी। इलाज के लिए अपना घर तक गंवा दिया। समाज के ताने सुने। लेकिन, हार नहीं मानी। आज पूरे शहर में उनके बिजनेस की चर्चा है। वह जयपुर के प्रताप नगर में 'फूड कॉर्नर' नाम से होम-स्टाइल रेस्टोरेंट चलाती है। यह रोजाना 100 से ज्‍यादा लोगों को मां के हाथ के स्वाद जैसा खाना परोस रहा है। आइए, यहां मोनिका भाटी की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

अगस्त 2021 के रक्षाबंधन के समय जब मोनिका काम से लौटने के लिए निकली थीं, तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि एक भीषण सड़क दुर्घटना उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल देगी। गंभीर ब्रेन हेमरेज के चलते वह 5 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहीं। डॉक्टरों ने बचने की उम्मीद छोड़ दी थी। ऐसे में उनके पिता ने सिर्फ चार शब्द कहे- 'मुझे मेरी बेटी चाहिए।' बेटी की जान बचाने के लिए परिवार ने अपना आशियाना और जमा-पूंजी सब कुछ बेच दी।

जब मोनिका ठीक होकर घर लौटीं तो महीनों तक उन्होंने आईने में अपना चेहरा नहीं देखा। दुर्घटना के निशान गहरे थे। लोगों ने ताने कसे कि अब उनसे कोई शादी नहीं करेगा। उनका भविष्य खत्म हो गया है। लेकिन, इन बातों ने उन्हें तोड़ने के बजाय अंदर से और मजबूत बना दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की। इससे उन्हें हजारों ऐसे लोगों का साथ मिला जो इसी तरह के संघर्षों से गुजर रहे थे।

कॉर्पोरेट जॉब जाने के दुख को पीछे छोड़ते हुए मोनिका ने अपने पिता के साथ मिलकर ऐसा बिजनेस शुरू करने का फैसला किया जो कभी बंद न हो- खाने का बिजनेस। जगह तलाशने में कई मुश्किलें आईं (कभी बाढ़ तो कभी एडवांस के झंझट), लेकिन दिवाली के बाद प्रताप नगर में आखिरकार एक छोटी सी जगह मिल गई। दोस्तों और परिचितों से 1 लाख रुपये उधार लेकर उन्होंने 'फूड कॉर्नर' की नींव रखी। आज वहां उनका पूरा परिवार मिलकर काम संभालता है।

आज 'फूड कॉर्नर' में दाल, चावल, छोले और मां के हाथ की बनी जैसी मुलायम रोटियां और भिंडी की सब्जी छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यह छोटा सा आउटलेट सालाना करीब 10 लाख रुपये की कमाई कर रहा है। इससे वे धीरे-धीरे अपना कर्ज चुका रहे हैं। मोनिका का सपना जयपुर के हर प्रमुख इलाके में अपना फूड आउटलेट खोलने का है। सबसे बढ़कर माता-पिता को अपनी मेहनत की कमाई से दोबारा एक नया घर गिफ्ट करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क ने देश के बड़े उद्योगपतियों पर भारत में स्टारलिंक को रोकने का आरोप लगाया है। मस्क ने X पर पोस्ट कर लिखा,'भारत के…
 08 October 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी से जुड़े एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लोन मामले में संबंधित कंपनियों ने 100 प्रतिशत बकाया मूलधन के साथ 10 प्रतिशत…
 08 October 2026
नई दिल्‍ली: जयपुर की मोनिका भाटी ने हौसले की मिसाल पेश की है। एक भयानक सड़क दुर्घटना और ब्रेन हेमरेज के बाद उन्‍होंने मौत को मात दी। इलाज के लिए…
 08 October 2026
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में चीनी की रिटेल कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने एक और कदम उठाया है। चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा…
 08 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया भर में डीजल की कीमत रेकॉर्ड पर पहुंच गई है। यूरोप और अमेरिका में डीजल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इस बीच सितंबर…
 08 October 2026
नई दिल्ली: बचत के कई सारे तरीके होते हैं। इनमें कहीं पर निवेश करके, एफडी में पैसा जमा करके, शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स में रुपये लगाकर, बचत और…
 07 October 2026
वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में वर्ल्ड बैंक ने FY27 के लिए…
 07 October 2026
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा के एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पांढुर्णा दौरे के दो दिन…
 07 October 2026
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 10वां एडिशन आज से दिल्ली में शुरू हो गया है। एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में इस बार 6G, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और…
Advt.