GNews7.com

अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन... डीजल की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, सूखा पड़ा हर 9वां पेट्रोल पंप

Updated on 20-09-2026 01:45 PM
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो गया है। अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन समेत कई विकसित देश रिकॉर्ड तोड़ ईंधन कीमतों और आपूर्ति की किल्लत से जूझ रहे हैं। कई देशों में डीजल की भारी किल्लत हो गई है। कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं।

अमेरिका: उच्चतम स्तर पर डीजल की कीमतें

  • अमेरिका में डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत 6.49 डॉलर (करीब 622 रुपये) प्रति गैलन के ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
  • मिडिल ईस्ट संकट शुरू होने से ठीक पहले 27 फरवरी को डीजल की कीमत 3.75 डॉलर (करीब 360 रुपये) प्रति गैलन थी। यानी पिछले कुछ महीनों में इसमें 73% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
  • कैलिफोर्निया राज्य में डीजल 8.41 डॉलर (करीब 807 रुपये) प्रति गैलन और पेट्रोल 6.13 डॉलर (करीब 588 रुपये) प्रति गैलन तक पहुंच गया है।
  • अमेरिका का पूरा फ्रेट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क (ट्रक, ट्रेनें और कृषि उपकरण) डीजल पर निर्भर है। ऐसे में अमेरिका में डीजल महंगा होने से खाद्यान्न और माल ढुलाई की लागत आसमान छू रही है।

फ्रांस: 11% पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म

  • फ्रांस में ईंधन संकट इतना गहरा गया है कि देश का हर 9वां पेट्रोल पंप (लगभग 11%) सूखा पड़ चुका है। कई क्षेत्रों में 16% तक स्टेशनों पर ईंधन खत्म हो चुका है।
  • फ्रांस में डीजल की औसत कीमत 2.39 यूरो (करीब 264 रुपये) प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई है।
  • देश के 700 से अधिक पंपों पर प्रीमियम ग्रेड ईंधन 2.50 यूरो (करीब 276 रुपये) से 2.70 यूरो (करीब 298 रुपये) प्रति लीटर तक बिक रहा है।
  • सऊदी अरामको द्वारा ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर हमले के बाद कम से कम दो बड़े यूरोपीय रिफाइनरों को अक्टूबर की क्रूड सप्लाई बंद करने की सूचना दी गई है, जिससे संकट और गहरा गया है।
  • स्थिति से निपटने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जी7 देशों से आपातकालीन रणनीतिक तेल भंडार जारी करने की मांग की है।

ब्रिटेन: 5 महीने के उच्च स्तर पर महंगाई

  • ब्रिटेन में अगस्त महीने में महंगाई दर बढ़कर 3.1% पर पहुंच गई है, जिसका मुख्य कारण मोटर फ्यूल और एयरफेयर में आई भारी तेजी है।
  • यूके राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ONS) के अनुसार, पिछले साल अगस्त की तुलना में मोटर फ्यूल की कीमतों में 23% का उछाल आया है।
  • जुलाई से अगस्त के बीच पेट्रोल की औसत कीमत 9.1 पेंस बढ़कर 161.3 पेंस (करीब 206 रुपये) प्रति लीटर हो गई, जो रूस-यूक्रेन युद्ध के शुरुआती समय के बाद का सबसे उच्चतम स्तर है।

वैश्विक संकट के पीछे के मुख्य कारण

होर्मुज के आसपास सप्लाई बाधित होने से वैश्विक रिफाइंड फ्यूल बाजार पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा रूस और मिडिल ईस्ट में रिफाइनरी तथा एक्सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यवधान ने भी डीजल सप्लाई को प्रभावित किया है। वहीं कच्चे तेल की बढ़ती कीमत ने भी ईंधन की कीमत को बढ़ा दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.