GNews7.com

इंदौर- RE-2 के बाधक मकान हटाने पहुंची टीम पर पथराव:पुलिस ने प्लास्टिक पाइप मार-मारकर खदेड़ा-घसीटा; दो घायल, दो हिरासत में

Updated on 06-10-2026 01:10 PM

इंदौर में बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच RE-2 (रोड) के करीब एक किलोमीटर लंबे अधूरे हिस्से का काम पूरा कराने के लिए मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम और प्रशासन ने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर में टीम जेसीबी, पोकलेन और पुलिस बल के साथ पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने रिमूवल टीम और पुलिस पर पथराव कर दिया।

इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति कंट्रोल करने के लिए प्लास्टिक पाइप से लोगों को मार-मारकर खदेड़ा। घटना में दो लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

4.25 किमी लंबी RE-2, 3.20 किमी काम पूरा

RE-2 की कुल लंबाई 4.25 किमी और चौड़ाई 45 मीटर है। इसमें करीब 3.20 किमी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। बाकी हिस्से में सीमांकन के बाद बाधक निर्माण हटाए जा रहे हैं। इस मार्ग पर 7 बस्तियां बाधक हैं।

बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच एक किलोमीटर का हिस्सा 3 साल से अधूरा है। सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़े काम पर करीब 55 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। अब प्रशासन का फोकस इस हिस्से की बाधाएं हटाने पर है।

325 परिवारों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है

पिपलियाहाना-बिचौली कांकड़ क्षेत्र में 325 परिवारों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। इनमें 303 परिवार आवासीय प्रकोष्ठों में रह रहे हैं। कोर्ट के स्टे आदेश के कारण 22 मकान नहीं हटाए गए थे। कोर्ट के निर्णय के बाद इन परिवारों को आवास अलॉट कर 15 दिन का नोटिस दिया गया है। इस बीच 22 मकानों के अलावा बने 58 अवैध कच्चे झोपड़ों को हटाया जा चुका है।

अब शिव नगर और शिव दर्शन नगर के परिवारों की शिफ्टिंग

RE-2 के रास्ते में आने वाली 7 बस्तियों में से शांति नगर, पंचमुखी हनुमान मंदिर नायता रोड, स्कंद धाम कॉलोनी और आरटीओ के पास की बस्ती के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के नीलगिरि परिसर में शिफ्ट किया जा चुका है।

अब शिव नगर के 80 मकानों में रह रहे 117 परिवार और शिव दर्शन नगर के 55 मकानों में रह रहे 72 परिवारों का भी नीलगिरि परिसर में शिफ्ट किया जाएगा।

सड़क पूरी होने से इन इलाकों की कनेक्टिविटी सुधरेगी

नगर निगम के अनुसार, बाधक निर्माण हटने के बाद RE-2 के बचे हिस्से का निर्माण शुरू कराया जाएगा। करीब एक किलोमीटर सड़क पूरी होने से भूरी टेकरी, पीपल्याहाना, बंगाली और नायता मुंडला आरटीओ क्षेत्र को वैकल्पिक कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे इन क्षेत्रों के लोगों का आवागमन आसान होने और मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
इंटरनेट मीडिया पर बोटोक्स को लेकर तरह-तरह के दावे वायरल हो रहे हैं। कहीं इसे लकवे का इलाज बताया जा रहा है तो कहीं कुछ घंटे या दो दिन में…
 06 October 2026
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की एक सदस्यीय जांच आयोग की अंतिम रिपोर्ट ने घटना को किसी एक अधिकारी की गलती नहीं, बल्कि सालों से चली आ रही तकनीकी…
 06 October 2026
उज्जैन के रामवास क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में…
 06 October 2026
मध्य प्रदेश के ऊपर हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी है। इस वजह से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 4 दिन बारिश होने का अनुमान है। इंदौर…
 06 October 2026
मंत्री विजय शाह का भाषण हुआ म्यूटमाइक तो ठीक था, लेकिन मंत्री जी को ही म्यूट कर दिया गया। लाइव प्रसारण के दौरान मंत्री विजय शाह के भाषण की आवाज…
 06 October 2026
इंदौर में बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच RE-2 (रोड) के करीब एक किलोमीटर लंबे अधूरे हिस्से का काम पूरा कराने के लिए मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम…
 05 October 2026
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित…
 05 October 2026
11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की तैयारियां अब आधुनिक तकनीक के साथ की जा रही हैं। मैदान में…
 05 October 2026
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार शाम 20 रुपए के 7 मोमोज देने पर विवाद हो गया। ठेले वाले ने 18 साल के छात्र पर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक…
Advt.