GNews7.com

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में भीषण आग:उज्जैन में बस जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम बुझाने का कर रही प्रयास

Updated on 06-10-2026 01:15 PM

उज्जैन के रामवास क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में बस धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान बस में यात्री सवार थे या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

गडकरी ने किया था शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस दौरान 7 प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गई।

दो दिन बाद तीन को कुचला था

शुभारंभ के दो दिन बाद (27 सितंबर को) इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में सेवा से जुड़ी ई-बस अनियंत्रित होकर तीन लोगों पर चढ़ गई थी, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए थे।

उज्जैन को मिलीं 10 बसें

उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के लिए 10 बसें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 सितंबर को महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ कर इन बसों को रवाना किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
इंटरनेट मीडिया पर बोटोक्स को लेकर तरह-तरह के दावे वायरल हो रहे हैं। कहीं इसे लकवे का इलाज बताया जा रहा है तो कहीं कुछ घंटे या दो दिन में…
 06 October 2026
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की एक सदस्यीय जांच आयोग की अंतिम रिपोर्ट ने घटना को किसी एक अधिकारी की गलती नहीं, बल्कि सालों से चली आ रही तकनीकी…
 06 October 2026
उज्जैन के रामवास क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में…
 06 October 2026
मध्य प्रदेश के ऊपर हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी है। इस वजह से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 4 दिन बारिश होने का अनुमान है। इंदौर…
 06 October 2026
मंत्री विजय शाह का भाषण हुआ म्यूटमाइक तो ठीक था, लेकिन मंत्री जी को ही म्यूट कर दिया गया। लाइव प्रसारण के दौरान मंत्री विजय शाह के भाषण की आवाज…
 06 October 2026
इंदौर में बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच RE-2 (रोड) के करीब एक किलोमीटर लंबे अधूरे हिस्से का काम पूरा कराने के लिए मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम…
 05 October 2026
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित…
 05 October 2026
11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की तैयारियां अब आधुनिक तकनीक के साथ की जा रही हैं। मैदान में…
 05 October 2026
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार शाम 20 रुपए के 7 मोमोज देने पर विवाद हो गया। ठेले वाले ने 18 साल के छात्र पर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक…
Advt.