GNews7.com

दलीप ट्रॉफी फाइनल से बाहर किए गए करुण नायर ने जड़ा शतक, फिर कप्तान और कोच को दिया करारा जवाब

Updated on 08-09-2026 01:25 PM
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ जोन टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें सेमीफाइनल मैच में प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया। फाइनल मैच में भी टीम से बाहर रहने पर करुण नायर अपने होम ग्राउंड वापस लौट गए और छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के लिए बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इसके बाद उन्होंने एक एक्स पोस्ट कर कमेंट करते हुए इशारों में टीम मैनेजमेंट को निशाना बनाया।

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के प्री सेशन रेड बॉल कैंप में करुण नायर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए साबिक किया कि वह अच्छी लय में हैं और उन्हें टीम से बाहर करने का फैसला गलत था। एक एक्स पोस्ट में भी लिखा गया कि करुण को बिना किसी वजह के टीम से बाहर किया गया और अगले मैच में उन्होंने शतक लगाया। इस पर करुण ने कहा कि इसके लिए बेवजह शब्द कम होगा।

क्या था नायर का कमेंट?

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'साउथ जोन द्वारा लगातार दूसरे दिलीप ट्रॉफी मैच में बिना किसी वजह के बाहर रखे जाने के एक दिन बाद करुण नायर ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के प्री-सीजन रेड-बॉल कॉम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ के खिलाफ कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन सेक्रेटरी XI के लिए शानदार सेंचुरी बनाई। साउथ जोन को 708 के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए उनकी मौजूदगी की जरूरत थी।' इसके जवाब में करुण नायर ने लिखा, 'यह कहना कम होगा कि यह समझ से बाहर है।' इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी लगाया।

टीम कॉम्बिनेशन के कारण बाहर हुए नायर

साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने सेमीफाइनल मैच के दौरान बताया था कि टीम कॉम्बिनेश के लिहाज से करुण को बाहर रखने का फैसला किया गया। सेमीफाइनल में साउथ जोन का मुकाबला नॉर्थ जोन से था। कप्तान तिलक का कहना था कि विपक्षी टीम में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों की संख्या ज्यादा है। इन स्पिन गेंदबाजों को बेहतर तरीके से खेलने के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज कोडिमेला हिमतेजा को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, तेजा पहली पारी में खाता खोले बिना आउट हो गए और दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। ऐसे में फाइनल मैच में उन्हें भी टीम से बाहर कर दिया गया, लेकिन इस बार भी करुण को मौका नहीं मिला। कोडिमेला की जगह देवदत्त पडिक्कल फाइनल मैच खेल रहे हैं।

कप्तान तिलक का बयान

सेमीफाइनल मैच में करुण नायर को टीम से बाहर किए जाने पर साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा था कि करुण थोड़े अनलकी हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बहुत रन बनाए हैं, लेकिन उन्हें टीम से बाहर रखना पड़ रहा है। हालांकि, दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में साउथ जोन की टीम मुश्किल में नजर आ रही है। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया है। इसके जवाब में साउथ जोन का स्कोर दो विकेट पर 100 रन के पार जा चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.