GNews7.com

सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में खरीदी आलीशान प्रॉपर्टी, तीन डील में खर्च हुए करीब 70 करोड़

Updated on 08-09-2026 01:36 PM
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है। तीन अलग-अलग कन्वेयंस डीड के जरिए यह डील 4 सितंबर को हुई है। इसमें कई जमीन के टुकड़ों के साथ करीब 2,100 वर्ग फीट का मौजूदा निर्मित ढांचा भी शामिल है। लोनावला के मावल तालुका में स्थित इन संपत्तियों का कुल एरिया करीब 15,601.78 स्क्वायर मीटर है।

तीन डील में पूरी हुई 70 करोड़ की खरीद

रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, सबसे बड़ी 3.09 एकड़ जमीन के लिए सचिन तेंदुलकर ने करीब 63.69 करोड़ रुपये चुकाए हैं। दूसरी संपत्ति के लिए करीब 4.56 करोड़ रुपये और तीसरी संपत्ति के लिए 1.75 करोड़ रुपये दिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 3.09 एकड़ वाली जमीन में तेंदुलकर के पास 100 फीसदी मालिकाना हक है। वहीं, बाकी दो संपत्तियों में उन्होंने 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।
ये तीनों प्रोपर्टिज नंदन धनंजय मेहता और विवस्वत धनंजय मेहता से खरीदी गई हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में सचिन या फिर बेचने वाले की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मुंबई में जन्मे सचिन तेंदुलकर बांद्रा में रहते हैं। सचिन तेंदुलकर ने इसे साल 2007 में 39 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद इसका पुनर्निर्माण कराया गया और 2011 में उनका परिवार यहां रहने आया।

लोनावला फेमस वीकेंड डेस्टिनेशन

मुंबई से करीब 100 किलोमीटर और पुणे से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित लोनावला महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय वीकेंड डेस्टिनेशन में से एक है। खासकर मानसून और सर्दियों के दौरान यहां दूसरे घर यानी सेकेंड होम की मांग काफी बढ़ जाती है। रियल एस्टेट एक्सपर्ट के मुताबिक, लोनावला में हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स, सेलिब्रिटीज और निवेशकों की खास दिलचस्पी है। यहां लोग विला, फार्महाउस, बंगले और जमीन खरीदते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.