भोपाल के करीब 20 इलाकों में सोमवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी। उनमें चांदबड़, शंकराचार्य नगर, कुम्हारपुरा, टीला जमालपुरा, भीमनगर, वल्लभ नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविका कॉलोनी, मिनाल इन्क्लेव, विनायक परिसर, वल्लभ नगर, भीम नगर एवं आसपास।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टीला जमालपुरा, गांधी चौक, मजदूर नगर, कुम्हारपुरा, शर्मा कॉलोनी, रेजीमेंट रोड, विनोभा कॉलोनी एवं आसपास।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक शंकराचार्य नगर एवं आसपास।
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक महामाई का बाग, चांदबड़, ग्राम गद्दा रोड एवं आसपास के इलाके।