नई दिल्ली। कैल्शियम की पूर्ति के लिए अक्सर दूध पीने की सलाह दी जाती है, पर कुछ लोगों को दूध या तो पसंद नहीं होता और या फिर उन्हें दूध से एलर्जी होती है। जिसे हम लैक्टोज इंटोलरेंस के नाम से जानते हैं। ऐसे में सवाल है कि दूध के अलावा कौन सी चीजों से कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है? आइए जानते हैं ऐसे ही उन फूड्स के बारे में: 


पूरे दिन में शरीर को कितना कैल्शियम चाहिए? 

Cleveland Clinic की माने तो एक वयस्क व्यक्ति जिसकी उम्र 19-50 साल के बीच है, उसे रोजाना 1000-1200 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। जबकि उम्र के हिसाब से 6 महीने के बच्चों को 200 mg, 7-12 महीने के बच्चों को 260 mg, 1-3 साल के बच्चों को 700 mg और 9-18 साल के बच्चों को 1000-1200 mg कैल्शियम रोजाना चाहिए। वहीं, बढ़ती उम्र में 51-70 साल की उम्र में पुरुषों को 1000 mg और महिलाओं को 1200 mg कैल्शियम की आवश्यकता होती है।