कटनी पुलिस ने किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम से 12 करोड़ रुपए के जेवर चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। झारखंड के साहिबगंज निवासी बदरुद्दीन शाह (48) को मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ा गया। रविवार को कोर्ट ने उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
अभिनय विश्वकर्मा ने बताया- गिरोह में कुल 7 सदस्य थे। बदरुद्दीन की भूमिका शोरूम की दीवार खोदकर अंदर घुसने और साथियों की मदद करने की थी। बाकी 6 आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है। पकड़े गए आरोपी के पास से फिलहाल चोरी के जेवर नहीं मिले हैं। चोरी में हिस्सा नहीं मिला था।
12 नवंबर को गैस कटर से तिजोरी काटी
दरअसल, झारखंड गैंग ने 12 नवंबर को बरगवां स्थित शोरूम की पिछली दीवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। पेचकस और पाना मुंबई से खरीदे गए थे, जबकि गैस कटर और ऑक्सीजन सिलेंडर कटनी से जुटाए गए थे।
आरोपी की भूमिका और फरार साथियों की तलाश
आरोपी बदरुद्दीन को कटनी पुलिस ने कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस किया और CCTV फुटेज से उसकी पहचान की। वह कटनी में दूसरे संस्थानों की भी रैकी कर रहा था। इसी दौरान उसकी फोटो और गतिविधियां CCTV कैमरों में कैद हो गई थीं।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह में कुल 7 सदस्य थे। बदरुद्दीन की भूमिका दीवार खोदकर शोरूम में घुसने और दूसरे साथियों की मदद करने की थी। गिरोह के 6 सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पुलिस को बदरुद्दीन की 8 दिन की रिमांड मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी को चोरी में हिस्सा नहीं मिला था, इसलिए उसके पास से फिलहाल जेवर बरामद नहीं हुए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया जाएगा।
12 नवंबर को गैस कटर से तिजोरी काटी
दरअसल, झारखंड के गिरोह ने 12 नवंबर को बरगवां स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम की पिछली दीवार तोड़कर चोरी की थी। बदमाशों ने गैस कटर से तिजोरी काटी और करीब 12 करोड़ रुपए के जेवर चुरा लिए।
मुंबई से खरीदे पेचकस-पाना, कटनी से जुटाए औजार
जांच में पता चला कि गिरोह ने वारदात के लिए अलग-अलग जगहों से औजार जुटाए थे। पेचकस और पाना मुंबई से खरीदे थे, जबकि गैस कटर और ऑक्सीजन सिलेंडर कटनी से लिए थे। वारदात के बाद पुलिस को शोरूम के पीछे लाल पहाड़ी के पास गैस कटर, ऑक्सीजन और घरेलू गैस सिलेंडर मिले थे।
दीवार तोड़ने के लिए नीचे बिछाए पत्ते
गिरोह ने शोरूम के पीछे ईंट की दीवार तोड़कर करीब 1.75 फीट का छेद बनाया था। आवाज दबाने के लिए दीवार के नीचे पत्ते बिछाए थे। इसी रास्ते से आरोपी शोरूम में दाखिल हुए। शोरूम संचालक मोहन बजाज ने इसकी पुष्टि की थी।
32 CCTV कैमरे, फिर भी पूरी वारदात रिकॉर्ड नहीं हुई
शोरूम में 32 CCTV कैमरे लगे थे, लेकिन वारदात पूरी रिकॉर्ड नहीं हो सकी। IG प्रमोद वर्मा के मुताबिक, चोरों ने पहले कैमरे बंद किए, फिर चोरी की। सामने आए फुटेज में एक आरोपी पेचकस और पाना लेकर काउंटर खोलने की कोशिश करता दिखा, जबकि दूसरा दीवार के छेद के बाहर से उसे औजार पकड़ा रहा था।
पीछे अंधेरा, न लाइट थी और न CCTV
शोरूम संचालक मोहन बजाज के मुताबिक, पीछे अंधेरा था और वहां लाइट या CCTV नहीं था। सरकारी जमीन होने के कारण वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा सके थे। उन्होंने बताया कि कंपनी की तरफ से लॉकर या तिजोरी की व्यवस्था नहीं थी। सभी जेवर डिस्प्ले काउंटर में रखे थे। दिवाली के कारण शोरूम में सामान्य दिनों से ज्यादा स्टॉक था।
कटनी के बरगवां में किसना ज्वेलर्स शोरूम की पिछली दीवार तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए। करीब 12 करोड़ रुपए के सोने-हीरे के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस को लाल पहाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर और पेचकस समेत कई सामान मिले हैं। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड भागवत तिवारी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। चोरों की तलाश में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।